गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।नगर की 35 वर्ष पुरानी व्यापारियों के संगठन फणिकेश्वर नाथ व्यापारी संघ का 35 वॉ वार्षिक अधिवेशन प्रतिवर्षानुसार देवधाम घटारानी में साप्ताहिक अवकाश दिवस शुक्रवार 24 नवंबर को गरिमामय समारोह में व्यापारी संघ के संस्थापक अध्यक्ष अरेन्द्र पहाड़िया की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में व्यापारी संघ के 148 में 126 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गान एवं छ.ग. प्रादेशिक गान मोर अरपा पैरी के गान के साथ किया गया। प्रारंभ में संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा एवं कोषाध्यक्ष महावीर कोसरे ने सत्र 2021-22 एवं 2022-23 का संपूर्ण आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। जिसे विचार विमर्श कर सर्वसम्मत से स्वीकृत किया गया तथा आने वाले वर्ष की कार्य योजना पर विचार किया गया। संघ के सचिव पंकज चन्द्राकर ने बैठक में सदस्यों द्वारा बताई गई समस्याओं सुझाव एवं कठिनाईयों के प्रस्ताव को रखते हुए सदस्यों द्वारा विचार विमर्श, तर्क करते हुए विस्तार से विचार कर निर्णय लिए गए। बैठक में व्यापारियों के फुड लाइसेंस, गुमास्ता कार्ड बनाने के आवेदन एकत्रित कर एक साथ संबंधित कार्यालय में प्रस्तुत करने के साथ संघ की एकता को सुदृढ़ करने प्रति सप्ताह साप्ताहिक अवकाश दिवस शुक्रवार को सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का ध्वनिमत से सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। सदस्यां की ध्वनिमत से की गई मांग के अनुरूप राष्ट्रीय उत्सव 26 जनवरी एवं 15 अगस्त को व्यापारियों द्वारा सामूहिक ध्वजारोहण एवं दोनों दिन व्यवसाय बंद का निर्णय लिया गया। बैठक में वरिष्ठ व्यवसायी अनिल चंद्राकर, भरत बंगानी, अभिषेक दुग्गड़, जनक साहू, दीपक श्रीवास, शब्बीर खान, गौरव चोपड़ा आदि ने सक्रिय भागीदारी की। बैठक के अंत में व्यापारी संघ के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं संरक्षक अरेन्द्र पहाड़िया सभी उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले 35 वर्षो से आप सभी के सहयोग से संचालित हो रहा हमारा संघ अनेक विविधताओं के बाद भी व्यापारियों की समस्याओं, कठिनाईयों एवं विभिन्न सरकारी नियमों को निभाते हुए पूरे विश्वास के साथ संचालित हो रहा है। हम प्रतिवर्ष उत्साही व्यापारियों के साथ देश के विभिन्न पर्यटन स्थानों में भी पर्यटन टूर के लिए जाते है। हमारे संघ में सभी तरह के व्यवसाय करने वाले व्यवसायी है सबकी अलग अलग समस्याएं रहती है। इसका निदान किया जाता है। इस वर्ष उज्जैन तीर्थ की यात्रा करने जाना है। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा एवं सचिव पंकज चंद्राकर ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। सामूहिक फोटो सेशन एवं भोजन के बाद शाम 5 बजे तक व्यापारी वापस लौटे।
फणिकेश्वर व्यापारी संघ का 35 वॉ वार्षिक अधिवेशन घटारानी में संपन्न, 126 सदस्यों ने लिया भाग
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




