गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर के 2 किलोमीटर के अंतराल में स्थित सुखानदी, फिंगेश्वर नगर में मुख्य सड़क फिंगेश्वर-महासमुंद मार्ग में स्थित सरार नाला एवं फिंगेश्वर राजिम मुख्य सड़क में फिंगेश्वर से 2 किलोमीटर दूर स्थित सरगी नाला तीनों स्थानों में रैलिंग विहीन होने से आवागमन कभी भी जानलेवा अथवा घातक हो सकता है। अंचल में पिछले 8-10 दिनों से हो रही बरसात से कभी भी पानी का स्तर बढ़कर इन नालों से ऊपर बह सकता है। फिंगेश्वर-महासमुंद-छुरा एवं फिंगेश्वर-राजिम मुख्य सड़क में दिन-रात 24 घंटे घना आवागमन होता रहता है। पानी नालों के ऊपर होने के बाद भी आने जाने वाले दो पहिया वाहन, सायकलें, चार पहिया वाहन वाले समय के अभाव एवं जल्दबाजी में रूकते नहीं है और जोखिम लेकर नाला पार करने का दुस्साहस करने में एतिहात नहीं रखते। कुछ वर्ष पूर्व इन तीनों स्थानों पर रैलिंग लगाई गई थी। किन्तु बहुत ही कम समय में इन तीनों जगह की रैलिंग धीरे धीरे गायब होने लगी और पिछले 3-4 वर्षो से सभी जगह पूरी रैलिंग का पाईप गायब होकर बरसात के समय तो इनको पार करना काफी जोखिम भरा एवं जानलेवा बन गया है। विशेषकर सरगी नाले में जब नाले के ऊपर पानी चलता है तो बहाव काफी ज्यादा तेज रहता है परंतु इसके बाद भी लोग इसे पार कर दूसरी ओर जाने में लगे रहते है। साल भर दिन रात 24 घंटे रैलिंग विहीन इन खतरनाक स्पाट से जानवरों, दो पहिया वाहनों, सायकल से आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं का आना जाना कभी भी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। जिला प्रशासन के साथ संबंधित लोक निर्माण विभाग पी. डब्ल्यू. डी. के अधिकारियों के समक्ष भी यह समस्या संज्ञान में लाई जा चुकी है। परंतु लगता है कि इन दुर्घटना जनित आशंकाओं वाले स्थानों पर किसी गंभीर दुर्घटना का इंतजार प्रशासन कर रहा है ?

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version