फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत फिंगेश्वर स्थित वार्ड क्रमांक 1 एवं वार्ड क्रमांक 2 दर्रीपार में 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक तीन दिवसीय श्री रामचरित मानस गान सम्मेलन का आयोजन वार्ड वासियों के सहयोग से किया जा रहा है प्रारंभिक दिन 3 अप्रैल सोमवार को दोपहर 2:00 बजे ग्राम में कलश यात्रा निकाली जावेगी ग्राम की महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर ग्राम भ्रमण पश्चात कार्यक्रम रथ में कलशों की स्थापना करेगी रामचरित मानस गान 3 अप्रैल से 6 अप्रैल तक प्रतिदिन 9:00 से देर रात तक होगी जिसमें आसपास ग्रामीण अंचल सहित अंचल की अनेक मानस मंडलियों का मानक गान प्रस्तुत किया जावेगा ग्राम वासियों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों सदस्यों ने ग्रामंचल सहित आसपास गांवो श्रद्धालुजन एवं मानस प्रेमियों से कार्यक्रम में भाग लेने पुण्यर्जन प्राप्त करने की अपील की है।
There is no ads to display, Please add some
