गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर में नायब तहसीलदार रहे ओपी वर्मा उसके उपरांत राजिम में तहसीलदार और वर्तमान में जगदलपुर में डिप्टी कलेक्टर रहते हुए एसडीएम की जिम्मेदारी निभा रहे है। श्री वर्मा को महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी ओएसडी जैसे महत्वपूर्ण पद की जवाबदारी दी गई है। श्री वर्मा फिंगेश्वर में नायब तहसीलदार रहते हुए अपनी कार्यशैली एवं व्यवहार कुशलता के कारण काफी लोकप्रिय एवं ग्रामीणों के बीच सहयोगात्मक छबि के चलते सबके प्रिय बन गए थे। उनके कार्यशैली एवं ग्रामीणों के बीच उनकी छबि की चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों सरपंच संघ के पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र साहू, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ओमप्रकाश बंछोर, हरिशंकर श्रीवास्तव, अनिल चंद्राकर, भाजपा के अशोक राजपूत, रामू साहू, पूनम यादव, व्यापारी संघ के संरक्षक अरेन्द्र पहाड़िया, पत्रकार संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, पूर्व सरपंच शिवनंदन श्रीवास, बिसौहा हरित, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु आदि ने श्री वर्मा को बधाई देते हुए कहा कि श्री वर्मा उन चंद उल्लेखनीय ऑफिसर्स में शामिल है जिन्होंने फर्श से अर्श तक पहुंचने के लिए पूरी जीवटता और ईमानदारी से अपनी प्रतिभा के साथ न्याय किया है। बेहद निम्न परिवार से आने वाले श्री वर्मा ने अभाव के बावजूद स्कूली जीवन में बेहतर प्रदर्शन करते हुए शिक्षक के रूप में नियुक्ति पाई। इस दौरान वे नाममात्र की पैतृक भूमि पर परिवारजनों के साथ खेती-किसानी भी करते रहे। बहरहाल शिक्षकीय कार्य करते करते श्री वर्मा को एहसास हुआ कि उन्होंने अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया है। लिहाजों उन्होंने छ.ग. पीएससी की तैयारी शुरू की और अपने अथक प्रयास के चलते वे तहसीलदार के पद पर चयनित होने में सफल रहे। तहसीलदार के रूप में फिंगेश्वर विकासखंड की राजिम तहसील में लगभग 5 वर्षो तक एवं फिंगेश्वर में नायब तहसीलदार के रूप में उल्लेखनीय कार्य करने के दौरान श्री वर्मा लोगों में काफी लोकप्रिय रहे। इसके बाद श्री वर्मा सफलता की एक और सीढ़ी चढ़ते हुए डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत होकर पिछले 3 वर्षो से जगदलपुर में एसडीएम के पद पर अपनी सेवा देते रहे। बड़ी बात यह रही थी अपने शासकीय अधिकारी सेवाकाल के दौरान श्री वर्मा के ना तो कभी काम पर उंगली उठी न चरित्र पर और ना ही उनके विभागीय रिकार्ड पर शायद यही वजह है कि छत्तीसगढ़ शासन ने श्री वर्मा को मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के ओएसडी पद के लिए उपयुक्त समझा। फिंगेश्वर वासियों ने श्री ओपी वर्मा की पदोन्नति एवं काफी सम्मान जनक ओहदे के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए मॉ मौली माता एवं भगवान राजीव लोचन से कामना की है।
फिंगेश्वर के पूर्व नायब तहसीदार बनाए गए मंत्री रजवाड़े के ओएसडी
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
