गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। साफ सफाई को लेकर हुए स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने इस बार लंबी छलांग लगाई है। साफ सुथरे राज्यों में छत्तीसगढ़ को देश में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के बाद तीसरा स्थान मिला है। नई दिल्ली में इस संबंध में आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में स्वच्छता के लिए फिंगेश्वर नगर पंचायत के सीएमओ प्रदीप मिश्रा का भी चयन किया गया है। इस सम्मान को प्राप्त करने 11 जनवरी को नगर पंचायत फिंगेश्वर के सीएमओ वायुयान से दिल्ली गए। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ के 46 नगरीय निकायों के अधिकारियों को प्राप्त हुआ है। जिसमें फिंगेश्वर नगर पंचायत सीएमओ प्रदीप मिश्रा का भी चयन हुआ है। नगर पंचायत फिंगेश्वर के सीएमओ प्रदीप मिश्रा के नेतृत्व में सभी पार्षदों, स्वच्छता कर्मचारियों, नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारियों एवं नागरिकों के सहयोग से नगर पंचायत फिंगेश्वर को यह गौरव पूर्ण पुरस्कार सम्मान मिला है। इसके लिए नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों सहित नगर पंचायत के पार्षदों, स्वच्छता कर्मचारियों आदि ने सीएमओ को उनकी स्वच्छता प्रति दिलचस्पी एवं नगर को स्वच्छ रखने के लिए बधाई दी है। 11 जनवरी को नई दिल्ली में के भारत मंडपम में आयोजित स्वच्छता पुरस्कार समारोह में फिंगेश्वर नगर पंचायत सीएमओ प्रदीप मिश्रा यह पुरस्कार ग्रहण किया। पुरस्कार ग्रहण करने नई दिल्ली रवाना होते समय सीएमओ प्रदीप मिश्रा ने कहा कि नगर पंचायत में स्वच्छता के लिए सभी पार्षदों, नागरिकों, कर्मचारियों, स्वच्छता कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, श्रम एवं सहयोग से ही नगर पंचायत को इतना बड़ा सम्मान मिलने जा रहा है। इसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र है। मैं आज इस पुरस्कार प्राप्त कर आने के उपरांत हम सभी मिलकर सेलीब्रेट करेंगे तथा आगे आने वाले वर्ष में स्वच्छता क्रम में और आगे आकर नगर पंचायत फिंगेश्वर को गौरन्वित करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version