गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। एकीकृत बाल विकास परियोजना फिंगेश्वर के अंतर्गत ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र के आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों में भर्ती के लिए मंगाए गए आवेदनों के निरीक्षण पश्चात मूल्यांकन सूची जारी की जा चुकी है। जारी सूची में दावा.आपत्ति 02 फरवरी 2024 तक आमंत्रित की गई है। परियोजना अधिकारी फिंगेश्वर ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र तर्रा 01 तर्रा 06 अरण्ड 03 पथरी 02 तरीघाट 03 कौंदकेरा 04 पितईबंद 03 भसेरा 03 रजकट्टी 02 एवं सोनासिल्ली 01 में रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया था । प्राप्त आवेदनों के अनंतिम मूल्यांकन सूची पर दावा.आपत्ति आमंत्रित की गई है ।
There is no ads to display, Please add some
