गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर में पहली बार किसी शासकीय कार्यक्रम में आज मंगलवार 16 जनवरी को विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ऐतिहासिक भीड़ दिखी। नगर के शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चतर माध्यमिक शाला के खेल मैदान में आयोजित इस कार्यक्रम में शुरू से ही काफी भीड़ दिखी, दोपहर बाद तो हाईस्कूल का पूरा मैदान खचाखच भर गया और मेले जैसी भीड़ हो गई। सरकार की योजनाओं के बारे में जानने एवं उससे लाभ लेने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यहॉ लगाए गए अलग अलग पंडालों में काफी ज्यादा भीड़ देखी गई। लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने नगर पंचायत फिंगेश्वर के पार्षद भी काफी सक्रिय दिखे। पार्षद गणों ने अपने वार्ड के मतदाताओं को उनकी प्राथमिकतानुसार योजनाओं का आवेदन भी भरवाया। दोपहर बाद राजिम विधायक रोहित साहू शिविर में शिरकत करने पहुंचे। उन्होंने सबस पहले शिविर में लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान अनेक लोगों ने उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाने अनुरोध किया तो विधायक रोहित साहू ने संबंधित विभागीय स्टॉल में उपस्थित अधिकारियों को हितग्राहियों को उचित मार्गदर्शन देते हुए उनका फार्म भरवाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना से जोड़कर उसका लाभ देने निर्देशित किया। पंडाल निरीक्षण के समय विधायक के साथ भाजपा कार्यकर्ता के साथ साथ चल रहे थे। पंडाल निरीक्षण उपरांत विधायक रोहित साहू मंच पर पहुंचकर अपने संबोधन में कहा कि विकसीत भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री मोदी के सपनों के भारत को बनाने बहुत बड़ा अभियान है। जिसमें लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है साथ ही उन्हें योजनाओं का लाभ भी तुरंत मिल रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में 38 करोड़ बैंक खातों का खुलवाना एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि माता एवं बहनों के नाम से निःशुल्क गैस चूल्हा और गैस सिलेंडर देना। अब माताओं और बहनों की आंखे धुएं से नहीं जलती। आम आदमी ने कभी सोचा नहीं था कि वह भी पक्के मकान में रह सकेगा। पर उनके लिए प्रधानमंत्री ने संकल्प लिया कि हर गरीब परिवारों को पक्का का मकान मिले। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास के 18.50 लाख अधूरे आवास को पूर्ण करने निर्णय लिया है। विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के अंतिम व्यक्ति को लाभान्वित करने हम सब मिलकर प्रयास करें। पात्र जरूरतमंद लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उन्हें लाभान्वित किए जाने सहभागिता निभाएं। श्री रोहित साहू ने सभा में आगे कहा कि सभी शासकीय विभागों के द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मंशा अनुरूप प्रत्येक परिवार को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन खाता, पीएम-किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, हर घर नल, विद्युतिकरण, सड़क, वन अधिकार पट्टा, पीएम मातृत्व वंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि से लाभान्वित किए जाने हेतु शिविर का आयोजन लगातार किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से हजारों की संख्या में नगर के नागरिकों ने शासन की योजनाओं का लाभ लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि समाज के सभी लोगों को विकास से जोड़ना है इसी मंशानुरूप समाज के सभी वर्गो को भारत सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए विकसीत भारत संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है। उन्होंने संकल्प शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को उपस्थित होकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित होने का आग्रह किया। संकल्प शिविर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। वहीं विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को उपयोगिता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया व प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत योजनांतर्गत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। जनप्रतिनिधियों द्वारा गर्भवती महिलाओं का गोद भराई रस्म अदा की गई। शिविर में आधार अपडेशन, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना का ज्यादा लोगों ने लाभ लिया। शिविर के सफल संचालन में सभी वार्डो के जनप्रतिनिधि, पार्षद और नागरिकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत राजस्व विभाग द्वारा केन्द्र संचालित स्वामित्व योजना तथा कम्प्युट्राईजेशन एवं डिजीटाईजेशन ऑज लैण्ड रिकार्ड के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। राजस्व विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त किया गया। मंच में संबोधन के दौरान विधायक रोहित साहू के तेवर देखकर एक बार तो अधिकारी सकते में आ गए। शिविर में प्राप्त आवेदनों के निरीक्षण के समय कई आवेदनों के बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों के जवाब एवं रवैये से विधायक ने अपने तीखे लहजे में कहा कि मै सीधा सादा जरूर हूॅ। परंतु ग्रामीणों की समस्या-कठिनाई में आप लोगों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मै सीधा दिखता जरूर हूॅ मुझे मेरा टेढ़ापन भी आप लोग जान लें। लोगों के काम में लापरवाही में बिलकुल सहन नहीं करूंगा। एक दो मामले में तो रोहित साहू संबंधित विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास ली। जिसे वहां उपस्थित लोगों ने काफी सराहा। आवेदनों की समीक्षा के समय पीएचई विभाग के आवेदन पर जब अधिकारी को बुलाया गया तो पीएचई अधिकारी अनुपस्थित बताए गए। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक ने एसडीएम से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। शिविर में एसडीएम धनंजय नेताम, सीएमओ प्रदीप मिश्रा, जनपद सीईओ अजय पटेल, तहसीलदार खोमन धु्रव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र, महिला बाल विकास अधिकारी सहित सभी विभागीय प्रमुखो के साथ साथ सांसद चुन्नीलाल साहू, जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, भाजपा के भागवत हरित, बोधन साहू, मनीष हरित, राजू साहू, सभी पार्षदगण, रामू साहू, डॉ. प्यारेलाल सोनकर, संतोषी श्रीवास्तव, मंजू हरित, चंद्रशेखर हरित, आशुतोष गुप्ता, किरणेश सोनी, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रूखमणी मांडले, सीमा ठाकुर, लक्ष्मी श्रीवास्तव, शांति कोसरे आदि भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में नागरिक-ग्रामीण उपस्थित थे। शिविर में खाद्य विभाग द्वारा 9 हितग्राहियों को उज्जवला गैस, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 05 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड एवं 1101 हितग्राहियों को स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाई वितरण, कृषि विभाग द्वारा 3 हितग्राहियों को केसीसी कार्ड तथा महिला बाल विकास द्वारा 6 स्वथ्य बालिका प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version