गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।फिंगेश्वर सहकारी बैंक अन्तर्गत 10 खरीदी केन्द्रों में लगभग शत-प्रतिशत किसानों से अंतिम तिथि 4 फरवरी तक धान की खरीदी लक्ष्य अनुसार पूरी हो गई है। सहकारी बैंक फिंगेश्वर के प्रबंधक ने बताया कि सभी 10 खरीदी केन्द्रों फिंगेश्वर बारूला, गुण्डरदेही, बोरसी, भसेरा, पोलकर्रा, बेलर, परसदाकला, लचकेरा एवं चरौदा में 11283 किसानों से 5 लाख, 80 हजार, आठ सौ चालिस क्विंटल 40 किलो धान कुल राशि 12,68,63,25,45.20 रूपए का खरीदा गया। इस वर्ष गत वर्ष से लगभग 1 लाख 69 हजार क्विंटल धान ज्यादा खरीदा गया। जो कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने के कारण बढ़ा क्योंकि गत वर्ष 15 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदा गया था। एस. एन. दुबे ने बताया कि फिंगेश्वर खरीदी केन्द्र में 1304 किसानों ने 62918.8 क्विंटल 13,73,90,140 रूपए बारूला केन्द्र में 550 किसानों ने 27103 क्विंटल 5,91,66,285 गुण्डरदेही में 1161 किसानों ने 66592 क्विंटल 14,53,97,336 बोरसी में 1524 किसानों ने 72310 क्विंटल 15,79,44,650 रू. भसेरा में 1143 किसानों ने 57666 क्विंटल 12,59,69,142 रू. पोलकर्रा में 889 किसानों ने 47755.6 क्विंटल 10,43,09,514.8 रू. बेलर केन्द्र 793 किसानों ने 40049.2 क्विंटल 8,74,34,875.6 परसदाकला में 977 किसानों ने 51304.4 क्विंटल 11,21,12,601.2 रू. लचकेरा केन्द्र में 1566 किसानों ने 84009.6 क्विंटल 18,34,13,156.8 रू. एवं चरौदा धान खरीदी केन्द्र में 1376 किसानों ने 71131.6 क्विंटल 15,54,94,842.8 रू. में बेचा। सभी कृषकों के धान की राशि उनके बैंक खाते में जमा की जा चुकी है। प्रबंधक एस एन दुबे ने कृषकों से ऋण वसूली को काफी संतोषजनक बताते हुए कहा कि कृषकों से कुल 26 करोड़ 20 लाख वसूल किए जाने थे। जिसमें लिकिंग वसूली करते हुए 24 करोड़ 91 लाख वसूल किए गए है। जोकि 95 प्रतिशत वसूली है। जो काफी अच्छी है। उन्होंने खरीदी केन्द्रों से खरीदे गए धान के परिवहन पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी केन्द्रों में खरीदे गए धान का लगभग 60 प्रतिशत धान ही कस्टम मिलिंग के लिए परिवहन हो पाया है। इससे खरीदी केन्द्रों में बम्फर स्टॉक शेष है। जिसकी सुरक्षा काफी चिंतनीय है। उन्होंने बताया कि फिंगेश्वर केन्द्र में 99740 कट्टा, बारूला में 45455 कट्टा, गुण्डरदेही में 1 लाख 20 हजार कट्टा, बोरसी केन्द्र में 1,01,1,11 कट्टा भसेरा में 74890 कट्टा, पोलकर्रा में 75484 कट्टा, बेलर में 59695 कट्टा, परसदाकला में 88472 कट्टा लचकेरा में 1,24,492 कट्टा और चरौदा धान खरीदी केन्द्र में 1,24,690 कट्टा धान विशाल भंडार के रूप में डंप पड़ा है। बरसात, सुखती एवं चोरी आदि से होने वाले कमी का खमिजाना शाखा को भुगतना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से धान का उठाव खरीदी केन्द्रों से जल्दी से जल्दी करवाए जाने की जरूरत बताई है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version