फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। -नगर में प्रसिद्ध भगवताचार्य श्री विश्णु अरोड़ाके मुखारवृन्द से स्व. किसुन श्रीवास के वार्शिक श्राद्ध निमित जितेन्द्र, राजेश श्रीवास परिवार द्वारा भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन 7 दिसंबर से 15 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस वृहद आयोजन को सफल बनाने श्रीवास परिवार द्वारा नगर के भागवत प्रेमियों, श्रद्धालुजनों की एक बैठक गायत्री मंदिर परिसर में संपन्न हुई। जिसमें हेमलाल साहू, परमानंद यादव, कृश्णकुमार तिवारी, संतोशी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, डॉ. चन्द्रशेखर हरित, बसंत सोनी, ओमप्रकाश बंछोर सहित आयोजक परिवार से जीतेश श्रीवास श्रीमती सिन्धु श्रीवास आदि श्रद्धालुजनों ने आयोजन के विशय में अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री विष्णु अरोड़ा जैसे विद्वान एवं भगवताचार्य के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस वृहद आयोजन के लिए नगर के हृदय स्थल में स्थित समता क्लब मैदान का चयन करते हुए आयोजन संबंधी तैयारी के लिए अलग अलग समिति बनाकर उत्तरदायित्व दिया गया। उपस्थितजनों ने कहा कि विश्णु अरोड़ा जी का कार्यक्रम अंचलवासियों के लिए काफी सौभाग्य का विशय है। इसे सभी मिलकर सफल बनायेंगे। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, उत्तम राजवंशी, भारद्वाज साहू, धनंजय हरित, रवि साहू, अरविंद यदु, मोनू गुप्ता, गंगाबाई धु्रव, पूर्णिमा यादव, पद्मा यदु सहित काफी संख्या में महिलाएं एवं पुरूश उपस्थित थे। 

फोटो है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version