फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर का प्रसिद्ध एवं बहुप्रतीक्षित राजशाही राजा दशहरा इस वर्ष भी परंपरानुसार आसोज सुदी 13 मंगलवार 15 अक्टूबर को पूरे राजशाही रीति रिवाजों पूजा.अर्चना एवं शान.शौकत से काफी भव्य एवं आकर्षक ढंग से मनाया गया। प्रातः से ही पूरे दशहरा उत्सव मार्ग में विभिन्न सामानों का छोटा छोटा सैकड़ो स्टाल के लिए दुकानदार अपनी अपनी जगह में पाल पर्दे टेंट लगाते नजर आए। राजमहल से रानी श्यामकुमारी चौक तक खाने की चीजों खिलौने आदि की सैकड़ो दुकान लगाई गई इधर सुबह से नगर की सभी मंदिरों मौलीमाता पंच मंदिर बालाजी शीतला फणिकेश्वर नाथ में फिंगेश्वर जमीदारी के प्रमुख एवं मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सरवराकार राजा निलेन्द्र बहादुर एवं उनके पुत्र आदित्येन्द्र बहादुर सिंह ने पूरे रीति रिवाज के साथ सभी मंदिरों एवं अपने अराध्य देवी देवता स्थलों पर पूजा अर्चना कर मंदिरों में ध्वजा चढ़ाई। ट्रस्ट समिति के कार्यालय में दफ्तर पूजा कर नए दस्तावेजों का पूजन किया। इस अवसर पर सभी मंदिरों की भव्य सजावट कर भगवान को नए वस्त्र एवं कीमती आभूषणों से काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया। इसके लिए सभी मंदिरों में सुरक्षाबल पुलिस भी तैनात की गई। इस अवसर पर मंदिर समिति के ट्रस्टी गणमान्य नागरिक एवं राज परिवार के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे। जैसे जैसे समय बीतता गया श्रद्धालुजनों की भीड़ बढ़ती गई। और शाम 6 बजे तो पूरा दशहरा मेला मार्ग लोगों की भीड़ से खचाखच भर गया। पुराने बस स्टैण्ड से मंदिरों की ओर जाने वाले रास्तों में पैदल चलना भी दूभर हो गया। मनोकामना अर्पण के लिए सबसे ज्यादा भीड़ मौली माता मंदिर में देखी गई।पुरे शहर के चौक चौराहो में नगर निरीक्षक पवन वर्मा के निर्देशन में पुलिस के जवान बड़ी ही मुस्तैदी से तैनात रहे जिससे कोई भी अप्रिय घटना नहीं घटी रात 9 बजे राजमहल परिसर में राजा निलेन्द्र बहादुर सिंह शोभायात्रा में भाग लेने राज परिवार की वेशभूषा में बाहर आए तो आगन्तुकजनों ने हर्ष ध्वनि के साथ उनका अभिनंदन करते हुए गणमान्य आगुन्तकों विशेष रूप से मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व करने आए विष्णुदेव साय के दामाद तिमिरेंदू शेखर सिंह कंवर सांसद रूपकुमारी चैधरी विधायक रोहित साहू द्वारिकाधीश यादव पूर्व विधायक अमितेष शुक्ल जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल जगन्नाथ साहू सहित अनेक अतिथियों ने राजा साहब को दशहरा की बधाई का आदान प्रदान किया। अतिथियों का अभिवादन बधाई स्वीकार करते हुए निलेन्द्र बहादुर सिंह शोभायात्रा रथ में विराजमान होकर भगवान की डोली के साथ नगर भ्रमण करते हुए रानीश्याम कुमारी चैक पहुंचकर भगवान द्वारसिवनी में पूजा अर्चना कर प्रतीकात्मक युद्ध में विजयी शासक के रूप में पुनः राजभवन पहुंचे। पूरे शोभायात्रा मार्ग में नागरिकों ने अपने घरों के सामने विजयी राजा की आरती उतारी। राजा साहब की सवारी के राजमहल पहुंचने पर परिजनों ने उनका टीकाकर आरती उतारी। राजा साहब की शोभायात्रा में शानदार झांकी साथ चल रही थी। उपस्थित जन समुदाय ने साथ चल रही झांकी को काफी कौतूहल से देखते हुए उसकी काफी प्रशंसा की। देर रात महल परिसर में राजा निलेन्द्र बहादुर सिंह टीका कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां काफी संख्या में अंचल के गणमान्य नागरिकों अनेक समाज प्रमुखों आगन्तुक मेहमानों व्यापारी संघ के पदाधिकारियों युवाओं महिलाओं आदि ने राजा साहब का टीकाकर भेंट एवं राजा साहब के हाथों पान.सुपारी ग्रहण किया। टीका का कार्यक्रम सुबह 3 बजे तक चलता रहा। इस प्रकार फिर इस बार फिंगेश्वर का राजा दशहरा पूरे आन बान एवं शान के साथ उत्साह के साथ में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।इस अवसर पर बिसौहा हरित छण्गण् चेम्बर ऑफ़ कामर्स के प्रदेश मंत्री अरेन्द्र पहाड़िया व्यापारी संघ के संरक्षक महावीर यादव अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ओमप्रकाश बंछोर नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु जितेंद्र सिंह ठाकुर अनिल चंद्राकर शरद चतुर्वेदी कमलेश यदु डोंगर मरकाम बसंत गुप्ता विमल पगारिया भरत बंगानी पंकज चंद्राकर चंद्रमणि चंद्राकर विनोद यदु विकास तिवारी मनीष हरित राजु साहू दीपक श्रीवास बोधन साहू लाला साहू भुनेश्वर साहू दीपक साहू दुजलाल बंजारे रामाधार साहू मोतीराम निषाद टिकेश साहू गजेंद्र निषाद ओमप्रकाश साहू रुपेश साहू टुकेश कंवर महेंद्र छाबड़ा मनमीत सिंह आकाश पांडेय उपस्थित रहे।
फिंगेश्वर राजशाही दशहरा में उमडा जनसैलाब झांकियो का रहा विशेष आकर्षण
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
