गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र की 3 प्राथमिक लद्यु वनोपज समितियों जामगांव, बेलर एवं फिंगेश्वर में इस वर्ष सत्र 2024 में लक्ष्य से 40 प्रतिशत ज्यादा तेंदूपत्ता का संग्रहण 1 मई से 16 मई तक किया गया। फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के परिक्षेत्राधिकारी तरूण तिवारी ने बताया कि तीनों समिति के 38 फड़ो में तेंदूपत्ता का संग्रहण किया गया। सभी 38 फड़ो में लाभवन्तीत ग्रामों में गनियारी, पतोरा, पतोरी, बेलर, बोड़की, फुलझर, जोगीडीपा, चरौदा, छुईहा, जमाही, देवसरा, करचाली, द्वारतरा, बम्हनी, सेंदर, बोरसी, बिजली, रवेली, चैतरा, पुरैना, बिनौरी, गदहीडीह, परसदाकला, खुड़सा, बोरिद, सरकड़ा, खैरझिटी, तरजुंगा, गुण्डरदेही, बनगवां, जामगांव, भेण्ड्री, कोसमखुंटा, रजकट्ठी, बम्हनदेही, पथर्री, सोनासिल्ली, पोखरा इन सभी ग्रामों के ग्रामीण संग्राहकों के द्वारा तेंदूपत्ता संग्रहण का लक्ष्य कुल 4000 मानक बोरा का था। ग्रामीणों द्वारा स्वयं रूचि लेते हुए अच्छी गुणवत्ता के ज्यादा से ज्यादा पत्तों का संग्रहण किया गया। जिसके फलस्वरूप लक्ष्य से लगभग 40 प्रतिशत अधिक संग्रहण हुआ है। तेंदूपत्ता की संग्रहण दर इस वर्ष बढ़कर प्रति मानक बोरा 5500 रू. के भाव से संग्राहकों को भुगतान गत वर्ष की भांति प्राथमिक समितियों के माध्यम से उनके बैंक खातों में ऑनलाईन किया जावेगा। परिक्षेत्राधिकारी तरूण तिवारी ने बताया कि भुगतान की प्रक्रिया प्रारंभ भी हो गई है। संग्राहक बैंक खाते में राशि मिल जाने से काफी खुश है। श्री तिवारी ने कहा कि संग्राहकों को तेंदूपत्ता विक्रय उपरांत लाभ में भी बोनस दिया जायेगा।
There is no ads to display, Please add some


