फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। विकासखंड की सभी 72 ग्राम पंचायतों के सभी गांव में स्वच्छता अभियान अन्तर्गत ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सामुहिक श्रमदान करने की शुरूआत फिंगेश्वर जनपद पंचायत फिंगेश्वर के सीईआ ने ग्राम पंचायत सेम्हराडीह में समारोह पूर्वक की। प्रारंभ में सभी उपस्थित ग्रामीणों के साथ राष्ट्रगान कर सफाई अभियान शुरू किया गया। सरपंच सुन्दर साहू सहित उपसरपंच, सचिव, पंचो एवं ग्रामीणों ने गांव में घुम घुम कर श्रमदान द्वारा सफाई कर ग्रामीणों के मध्य स्वच्छता का संदेश दिया।
There is no ads to display, Please add some
