फिंगेश्वर विकासखंड में आज मतदान, 229 मतदान दल मतदान कराने के लिए हुए तैनात

 

गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत तृतीय चरण में 23 फरवरी को विकासखण्ड फिंगेश्वर अंतर्गत 71 पंचायत के 229 मतदान केन्द्रों में मतदान सम्पन्न होगा। प्रत्येक मतदान केंद्र में 4 मतदान कर्मी रहेंगे। इसके साथ ही 23 मतदान दाल रिजर्व रखे गए है। आज विकासखण्ड मुख्यालय फिंगेश्वर स्थित जनपद परिसर से मतदान सामग्री लेकर दल संबंधित केन्द्रों के लिए रवाना हुई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल ने मतदान दल वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर एसडीएम विशाल महाराणा,निर्वाचन अधिकारी रिटर्निंग अफसर अजय चंद्रवंशी, जनपद पंचायत सीईओ स्वप्निल धु्रव,सभी पंचायत सचिव एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने सामग्री वितरण स्थल का मौका निरीक्षण कर मतदान दलों के अधिकारी-कर्मचारियों से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है।मतदान करने 3 बजे तक मतदान केन्द्रो में पहुंचे मतदाताओं को चिट दे दी जावेगी वे मतदान करके ही जायेंगे। गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत फिंगेश्वर में 23 फरवरी को पंचायत प्रतिनिधि चुनने मतदान होगा। फिंगेश्वर विख के ग्रामीण क्षेत्र के 1,10,427 मतदाता पंच, सरपंच के अलावा 3 जिला पंचायत सदस्य और 24 जनपद पंचायत सदस्य चुनने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पंचायत चुनाव में मतदाता को चार अलग-अलग मतपत्र में वोट देना होगा। पंच-सफेद, सरपंच-नीला, जनपद सदस्य-पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र है। मतदान समाप्ति पश्चात मतदान केन्द्र में ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। मतगणना पश्चात् मतदान दलों द्वारा निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र में ही मतदान सामग्री 23 फरवरी की शाम से देर रात्रि तक जमा की जाएगी। मतगणना का सारणीकरण 24 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। सारणीकरण के बाद जनपद पंचायत कार्यालय से परिणाम घोषित किए जाएंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version