गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। सहकारी बैंक फिंगेश्वर अन्तर्गत सभी 10 केन्द्रों में इन दिनों निर्धारित मात्रा से प्रतिदिन अतिरिक्त मात्रा में धान खरीदा जा रहा है। 16 जनवरी तक इन खरीदी केन्द्रों में 97 करोड़ 65 लाख, 75 हजार 718 रू. का 1 लाख 15 हजार 398 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। 8 खरीदी केन्द्रों फिंगेश्वर, बारूला, गुण्डरदेही, बोरसी, भसेरा (पोलकर्रा), बेलर, परसदा कला में अभी तक गत वर्ष से ज्यादा धान खरीदा जा चुका है। जबकि लचकेरा एवं चरौदा में गत वर्ष से कम धान बिक्री के लिए आया है। अभी तक लगभग 80 से 85 प्रतिशत किसान धान बेच चुके है। कुल 10304 कृषकों ने धान बेचा है। सहकारी बैंक फिंगेश्वर के प्रबंधक शेषनारायण पांडे ने बताया कि खरीदी केन्द्रों में धान उठाव यानी परिवहन की धीमी गति से संग्रहण केन्द्रों में धान के बोरों का ढेर लग गया है। जिससे रोज नए किसानों से धान खरीदी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धान बेचने काफी कम समय बचा होने के कारण आवक बढ़ जाने से केन्द्रों में जगह की कमी पड़ने से धान तौलने और छल्ली लगाने में परेशानी हो रही है। अब तक केन्द्रों से 2,95,040 क्विंटल का परिवहन ही हो पाया है। जबकि कस्टम मिलिंग के टोकन काटने के बाद भी उठाव काफी धीमा है। समितियों में बारदाना आदि की आपूर्ति ठीक है। कृषकों को चुकारा भी नियमित किया जा रहा है। चर्चा करने पर श्री पांडे ने बताया कि अभी तक 22 करोड़ 23 लाख की लिकिंग वसूली कृषकों से की गई है। जोकि कुल वसूली का 85 प्रतिशत है। मौसम की आंख मिचौली के कारण खरीदी केन्द्रों में संग्रहित धान का सुरक्षा करना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि राईस मिलर्स से धान परिवहन हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शासन के निर्देशानुसार 31 जनवरी तक धान की खरीदी की जावेगी।
फिंगेश्वर सहकारी बैंक ने अब तक 10304 कृषकों से 4,47,090 क्विंटल धान 97.50 करोड़ का खरीदा, परिवहन धीमा होने से खरीदी केन्द्रों में लगा धान के बोरो का पहाड़
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
