गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राजिम अनुविभाग के सहायक निर्वाचन अधिकारी एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 में दावा-आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त को बढ़ाकर अब 11 सितम्बर 2023 सोमवार तक किया गया है। अब निर्वाचक नामावली का संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत नवीन मतदाताओं के नाम जोड़ने सहित मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपन और लिंग, आयु, पता इत्यादि संशोधन का कार्य उक्त तिथि तक किया जाएगा। इस संबंध में उन्होंने बताया कि अब अनुविभाग के सभी मतदान केन्द्रों में शनिवार 02 सितंबर एवं रविवार 03 सितम्बर को पूर्व की भांति विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त शिविर तिथियों पर संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए नियुक्त बुथ लेबल अधिकारी, अभिहित अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में कार्यालयीन निर्धारित समयावधि में अनिवार्य रूप से आवश्यक फार्मों के साथ उपस्थित रहे। निर्धारित तिथि 11 सितम्बर 2023 तक प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण 28 सितम्बर 2023 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पूर्व की भांति 04 अक्टूबर 2023 को किया जाएगा। एसडीएम धनंजय नेताम ने बताया कि फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की संशोधित अवधि एवं मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर आयोजन के संबंध में समस्त राजनैतिक दलों को अवगत कराते हुये इसका प्रचार-प्रसार करने कहा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर आकाश छिकारा के दिशा निर्देशानुसार निर्वाचन तैयार की जा रही है।
फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
