गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। मछलीपालन विभाग द्वारा 16 जून से 15 अगस्त को बंद ऋतु घोषित कर मत्स्याखेट पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। यह अवधि मछलियों का प्रजनन काल होता है। इस दौरान मछलियों के प्रजनन से उनकी संख्या में बढ़ोतरी होती है। सहायक संचालक मछलीपालन विभाग मधु खाखा ने बताया कि इस अवधि में मत्स्याखेट प्रतिबंध की सतत निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सिकासार जलाशय में बंद ऋतु में मत्स्याखेट की शिकायत निराधार है। विभागीय जांच करने पर पाया गया कि सिकासार जलाशय को मेसर्स गणेश कंस्ट्रक्शन द्वारा 10 वर्षीय लीज पर लिया गया है। उनके द्वारा बंद अवधि में मत्स्याखेट कार्य नहीं किया जा रहा है। सहायक संचालक ने बताया कि 16 जून से 15 अगस्त तक बंद ऋतु में मत्स्याखेट प्रतिबंध का पूर्णतः पालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में मत्स्याखेट करने का मामला संज्ञान में होने पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
बंद ऋतु में मत्स्याखेट प्रतिबंध की हो रही सतत निगरानी सिकासार जलाशय में बंद ऋतु में नहीं हो रहा मत्स्याखेट: सहायक संचालक मछलीपालन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology



