रायपुर(गंगा प्रकाश): आयकर विभाग की टीमों ने प्रदेश के पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के रायपुर और अंबिकापुर स्थित बंगले के साथ ही रायपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, भिलाई और दुर्ग सहित कुछ और शहरों में दबिश दी है। मंत्री भगत के ओएसडी अतुल शेठे के रायगढ़ स्थित निवास पर भी आयकर विभाग की टीम जांच कर रही है। आयकर विभाग की एक टीम पप्‍पू बंसल के यहां भी दबिश दी है। बंसल रियल स्‍टेट का काम करते हैं। बताया जा रहा है कि बंसल राज्‍य के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चौतन्‍य बघेल के कारोबारी पाटर्नर भी हैं।

सूत्रों के अनुसार भिलाई में बिल्‍डर अजय चौहान और उनके करीबियों के यहां भी जांच कर रही है। दुर्ग के ग्रीन चौक स्थित हनुमंत राइस इंडस्‍ट्रीज, भिलाई के पंचवटी सोसाइटी में एसके केजरीवाल के निवास, रायपुर के राजीव नगर स्थित चंद्रभान शेरवानी, अमर होरा और संदीप जैन के साथ पप्‍पू बंसल के यहां जांच चल रही है।

बता दें कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में खाद्य विभाग से जुड़े दो मामले बेहद चर्चित रहे हैं। इनमें एक कस्‍टम मिलिंग और दूसरा चावल घोटला शामिल है। कस्‍टम मिलिंग घोटला की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कर रही है। साथ ही ईओडब्‍ल्‍यू ने भी इस मामले में अपराध दर्ज किया है। भगत का नाम कोयला घोटला की एफआईआर में भी आया है। ईओडब्‍ल्‍यू में दर्ज एफआईआर के अनुसार भगत के नाम पर 50 लाख रुपये की इंट्री है।

भगत इस वक्‍त रायपुर स्थित बंगले में हैं। आयकर की टीम इस बंगले में भी जांच कर रही है। बंगले के बाहर मीडिया की भीड़ लगी हुई। इस मौके का फायदा उठाते हुए भगत बाहर आए और मीडिया से चर्चा की। बताया जा रहा है कि डॉक्‍टरों की एक टीम सुबह भगत के बंगले पहुंची थी। भगत की रुटीन जांच के बाद डॉक्‍टरों की टीम जब लौटी तो पीछे-पीछे भगत भी बंगले के बाहर आ गए और मीडिया से चर्चा करने लगे। हालांकि वे ज्‍यादा बता कर पाते उससे पहले ही आयकर के अफसर उन्‍हें बंगले के अंदर लेकर चले गए।

मीडिया से चर्चा करते हुए भगत ने आयकर विभाग की इस कार्यवाही को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा से जोड़ दिया। उन्‍होंने कहा कि यह कार्यवाही केवल परेशान करने के लिए की जा रही है। उन्‍होंने कहा कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी का छत्‍तीगसढ़ दौरा होने वाला है। आयकर की यह कार्यवाही उसी दौरे में रुकावट डालने के लिए की जा रही है। प्‍लान के तहत आयकर विभाग यह कार्यवाही कर रही है। बता दें कि भगत उन 4 नेताओं में शामिल हैं जिन्‍हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्‍याय यात्रा के लिए छत्‍तीगसढ़ में संयोजक बनाया गया है।

इधर, डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने भगत के यहां आयकर विभाग की कार्यवाही को लेकर कहा कि पूर्व मंत्री अमरजीत भगत पर गरीब जनता के राशन पर घोटाला करने का आरोप लगा है। गरीब जनता के राशन में घोटाला कर आय अर्जित की गई है।जिसका खुलासा अब हो रहा है।

बता दें कि अमरजीत भगत के अंबिकापुर और रायपुर स्थित आवास पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है। छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद आयकर विभाग की यह पहली बड़ी कार्रवाई है। अमरजीत भगत का नाम चावल घोटाले और कस्टम मिलिंग घोटाले में भी सामने आया है। जिसके बाद उनके खिलाफ इस तरह की कार्यवही होनी तय मानी जा रही थी। कई गाड़ियों में करीब एक दर्जन अफसर आज सुबह अमरजीत भगत के निवास पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version