फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भाजपा जिला के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामकुमार साहू ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबी के हक की छत को छीनकर उन्हें आवास विहीन किया है। 16 लाख लोगों से प्रधानमंत्री आवास छीनकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार अब चुनाव की नजदीकी को देखते हुए एवं अपने गए कृत्यों को छुपाने के लिए आवास न्याय योजना लेकर आया है। डॉ. रामकुमार साहू ने कहा कि इस योजना का लाभ क्या प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को देने के लिए या फिर इसमें भी घोटाला करने के लिए इस योजना को लाया है। जब केन्द्र सरकार द्वारा गरीबों को आवास देने के लिए 8 लाख आवास स्वीकृत किया गया तब प्रदेश के मुख्यमंत्री ने यह कहकर लौटा दिया कि प्रदेश सरकार अपने हिस्से का राज्यांश देने में असमर्थ है। श्री साहू ने कहा कि इसके बाद प्रदेश के तात्कालिक पंचायत मंत्री एवं वर्तमान उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंहदेव ने अपने पंचायत विभाग से यह कहकर इस्तीफा दे दिया कि प्रधानमंत्री आवास गरीबों को नहीं मिलने के कारण एवं इस योजना प्रदेश को 10000 करोड़ रूपए की आर्थिक नुकसान होगा। इसके बाद से लगातार केन्द्रीय मंत्री गया प्रसाद, नरेन्द्र तोमर ने प्रधानमंत्री आवास के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने कोई रूचि नहीं दिखाई।
बदलापुर की राजनीति में प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के हक का आवास छीना – डॉ. रामकुमार
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology




