रायपुर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ बरई (तम्बोली) महिला मंडल रायपुर केंद्र द्वारा श्रीमती शारदा तम्बोली की अध्यक्षता मे लिली चौक पुरानी बस्ती स्थित श्री लक्ष्मी नारायण बरई मंदिर में सावन उत्सव मनाया गया । जिसमें विभिन्न तरह की गतिविधियां,स्पर्धा का आयोजन किया गया आयोजन में बड़े उत्साह के साथ महिलाओ ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर मंजू,ममता, सरोजनी, स्वाति, रागिनी, अंजनी, मीरा, पूर्णिमा, जीतेश्वरी,सती,सरस्वती,सरिता, रानी, अंजू, जया, संध्या, गीता, चंदारानी, विमला व महिला मंडल के अन्य सामाजिक सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
