फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।– आज सोमवार को बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सांसद राहुल गांधी के हाथों विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ करवाये जाने पर महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी कुर्सी बचाने के लिए लगातार प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए छत्तीसगढ़ की जनता द्वारा दिए गए जनमत का अपमान कर रहे हैं ।श्री साहू ने कहा कि राहुल गांधी वर्तमान में सांसद हैंए वह भी केरल राज्य के वायनाड लोकसभा सीट से । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित छत्तीसगढ़ के तमाम कांग्रेसी अपने परिवार में होने वाले किसी भी निजी कार्यक्रम का शुभारंभ राहुल गांधी के हाथों करवाएंए इसमें किसी को कोई आपत्ति नहीं है । लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संपादित किए जाने वाले किसी शासकीय लोकार्पणए भूमिपूजन सहित अन्य शासकीय कार्यक्रमों की शुरुआत राहुल गांधी के हाथों करवाया जाना प्रोटोकॉल का स्पष्ट उल्लंघन है । लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ष्कर्ण के कवचष् की तरह चिपक गए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गांधी परिवार की भक्ति के चक्कर में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना बाएं हाथ का खेल लगता है । अंत में श्री साहू ने कहा कि प्रोटोकॉल का लगातार उल्लंघन कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की भोली.भाली जनता द्वारा कांग्रेस को दिए गए प्रचंड बहुमत का लगातार माखौल उड़ा रहे हैंए जिसके लिए छत्तीसगढ़ की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी ।
बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सांसद राहुल गांधी के हाथों निर्माण कार्यों का शुभारंभ करवाये जाने परआपत्ति दर्ज की – पूर्व सांसद चंदूलाल साहू
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
