ओडिसा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने रविवार को ओडिसा के संबलपुर में चुनाव प्रचार में जुटे. यहाँ उन्होंने केंद्रीय मंत्री भाजपा प्रत्याशी श्री धर्मेंद्र प्रधान के पक्ष में मतदान का आह्वान किया. उन्होंने इस दौरान कहा कि नवीन पटनायक के कारण ओडिसा का विकास पुरी तरह से थम सा गया था है। अब प्रदेश की जनता के पास भाजपा का मजबूत विकल्प है. पूरे देशमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है. वहीं ओडिसा में केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी रोक लगाई जा रही है. छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, ओड़िशा में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हो रहा है। इस हालत के लिए यहां की बीजेडी की सरकार जिम्मेदार है। हम सबका संकल्प उत्तम ओडिसा का निर्माण करना है। जिसके लिये यहां की जनता ने अपना मन बना लिया है। यहाँ 25 मई को मतदान होना है.
There is no ads to display, Please add some
