गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। गत वर्ष नगर में 9 दिवसीय देवी भागवत पर प्रवचन करने वाले ऋषिकेश के ब्रह्मचारी महाराज आनंद जी महाराज एवं किशन जी महाराज 16 अगस्त बुधवार को प्रातः 5:00 बजे से 8:00 बजे तक श्रीमती शीतल अशोक राजपूत के निवास स्थान पर सत्संग करेंगे। श्रीमती शीतल अशोक राजपूत ने बताया कि अंचल वासियों के भाग्योदय से अधिमास के अंतिम दिवस अमावस्या को स्वामी जी का सत्संग का शुभ अवसर अति शुभकारी रहेगा। उन्होंने समस्त साधकों को श्रद्धालुओं एवं धर्म प्रेमियों से अपील की है इस दुर्लभ सत्संग का लाभ लेकर अपने जीवन को सफल बनावे।
There is no ads to display, Please add some
