छुरा(गंगा प्रकाश)– बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रतियोगिता धूमधाम से संपन्न हुआ। पहली से बारहवीं तक की बालिकाओं के अंदर कलात्मक प्रतिभा को उभारने हेतु विविध कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शाला स्तर पर चयनित बालिकाओं ने संकुल में धमाकेदार प्रस्तुति दी। समन्वयक शंकर लाल यदु ने इस अवसर पर कहा कि बाल प्रतिभा को निखारने हेतु समय-समय पर विविध स्पर्धा आयोजित कर उनके सर्वांगीण विकास का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। सबीना नाज़ ने कहा कि बालिकाओं के अंदर छिपी साहित्यिक, सांस्कृतिक हुनर को तराशने के लिए यह अच्छा प्लेटफार्म है। संचालन करते हुए शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा ने कहा कि प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक तीनों स्तर पर अलग-अलग विधाओं नृत्य, गायन, चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद, वाद्य यंत्र, कविता पाठ में कलात्मक स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। सभी वर्गों में उत्कृष्ट बालिका सुपर गर्ल्स की खिताब से नवाजी जाएगी। बालिकाओं ने सुसज्जित वेशभूषा में पारंपरिक गीतों पर नृत्य एवं गायन की सुमधुर प्रस्तुति दी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर चित्रकला, भाषण, वाद विवाद, कविता पाठ किया गया। बालिकाओं ने वाद्य यंत्रों पर मधुर थाप से मंच को ऊंचाई प्रदान किया। प्राथमिक स्तर पर नृत्य में अदिति प्रथम, टिम्पल द्वितीय, गायन में रिया यादव प्रथम, राजनंदनी द्वितीय, चित्रकला में झरना प्रथम, लता द्वितीय, कविता पाठ में टिम्पल प्रथम, नूतन द्वितीय स्थान पर रही। माध्यमिक स्तर पर नृत्य में भावना सोरी प्रथम, तेजस्वी साहू द्वितीय, गायन में रिद्धि सागर प्रथम, जिज्ञासा पटेल द्वितीय, भाषण में पद्मनी साहू प्रथम, मोनिका नेताम द्वितीय, वाद विवाद में रागनी ध्रुव प्रथम, वाद्य यंत्र में पूजा प्रथम कविता पाठ में रुखमणी निषाद प्रथम, भावना सोरी द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उच्च माध्यमिक स्तर पर नृत्य में योगेश्वरी, गायन में अष्टमी सागर, चित्रकला में अन्नपूर्णा ध्रुव, भाषण में धारणी, वाद विवाद में तनीशा, वाद्य यंत्र में धनेश्वरी पटेल, कविता पाठ में विभा कोमर्रा प्रथम स्थान हासिल किया। सभी विजेता एवं प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में शिक्षक फलेंद्र ठाकुर, रोहित नेताम, मंगलमूर्ति सोनी, हेमलाल साहू, करुणा वर्मा, मीना यादव, प्रेमवती ध्रुव, पूनम सोनी, भुनेश्वरी पटेल, परागा ध्रुव, संतोष कुमार निषाद, उमेश ढीढी सहित बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर सहभागिता दी।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
