मुंगेली । पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बेलखुरी में कामंडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप और स्वामी विवेकानंद यूथ क्लब के युवाओं ने पौधारोपण कर, विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।बुधवार की सुबह तालाब की मेड़ पर नीम,पीपल,कदम,करंच का पौधारोपण किया। ग्राम पंचायत बेलखुरी के यूवा, पर्यावरण मित्र, शासकीय वीरांगना अवंतीबाई लोधी महाविद्यालय पथरिया के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुरेश कुमार राजपूत ने बताया कि इस वर्ष का थीम लैंड रेस्टोरेशन,डिजर्टिफिकेशन एंड ड्राउट रेसीलीएंट हैं। जिसका फोकस हमारी भूमि नारे के तहत भूमि बहाली,मरुस्थलीकरण और सूखे पर हैं।वर्तमान में पेड़ो की अंधाधुंध कटाई,बढ़ रही पानी की कमी,गिरते भूजल स्तर और बढ़ते प्रदूषण के चलते पर्यावरण प्रदूषित और ग्लोबल वार्मिंग बढ़ती जा रही हैं। साथ ही हर मनुष्य का कर्तव्य है कि वह पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान दे और छोटे-छोटे प्रयास करते हुए उसे संवारे,तभी वातावरण अनुकूल हो सकता है।कमांडो फिजिकल एकेडमी ग्रुप बेलखुरी के संयोजक दौलत सिंह राजपूत का कहना कि कुछ दिन पहले हाल ही में मुंगेली जिला का तापमान पूरे भारत में नव्वे स्थान पर था। यह भी पर्यावरण के लिए चिंता का विषय है। जब हम अपने पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा नहीं कर पाएंगे, जानवर, फसलें और अंततः हम स्वयं जोखिम में हैं। यदि वातावरण ही रहने लायक ना हो तो हम सब जीवित रहने में असमर्थ होंगे। इसलिए समय रहते समस्त मनुष्य पर्यावरण संरक्षण में ध्यान दें और अधिक से अधिक पौधरोपण करें। इस अवसर पर नितेश कुमार राजपूत,खुशबू भारती, ममता पाटले, विनय कुमार राजपूत, रीना यादव की पौधारोपण में भूमिका रही।
There is no ads to display, Please add some
