कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने ग्राम सिंघनपुरी जंगल में प्राथमिक शाला भवन का किया लोकार्पण

कवर्धा (गंगा प्रकाश)। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने आज अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विकासख्ांड सहसपुर लोहारा के ग्राम सिंघनपुरी जंगल में 24 लाख 96 हजार रूपए की लागत से प्राथमिक शाला भवन का विधिवत पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। इसके साथ ही मंत्री श्री अकबर ने 14 लाख रूपए की लागत से नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के वार्ड 02, 03 के लिए नव निर्मित कांजी हाउस का लोकार्पण किया। मंत्री श्री अकबर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामवासियों को नए प्राथमिक शाला भवन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सदस्य क्रेडा आयोग कन्हैया अग्रवाल, सदस्य कृषक कल्याण परिषद  भगवान सिंह पटेल, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी  नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष कृषि उपज मंडी चोवा साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत लोहारा श्रीमती लीला धनुक वर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, जनप्रतिनिधि विद्यार्थी उपस्थित थे।  

केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने कहा कि शासन शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। बच्चों को अच्छी शिक्षा और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नवीन स्कूल भवनों का निर्माण और जीर्णोद्वार किया जा रहा है। उन्होंने कहा की प्राथमिक शाला भवन बन जाने से शाला के संचालन में सुविधा होगी। इसके निर्माण से स्कूल की विभिन्न गतिविधियां करने में आसानी होगी। उन्होंने कहा की प्राथमिक शाला भवन के निर्माण होने से बच्चों को सभी सुविधा मिलेगी। शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य देखभाल के लिए उचित वातावरण मिलेगा। बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होगा।

बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन कर रही लगातार कार्य

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। वही कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आए है। स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में भी कार्य किए जा रहे हैं। अंग्रेजी में शिक्षा उपलब्ध कराने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए हैं। जहां बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान किया जा रहा है। जिससे अब वनांचल क्षेत्र में रहने वाले बच्चे राष्ट्रीय स्तर के परीक्षा ने चयनित होकर इंजिनीयारिंग और डॉक्टर की पढ़ाई कर रहे हैं वही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी चयनित होकर सेवा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के लिए शासन लगातार कार्य कर रही है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाया जा रहा है। वही कुपोषण मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। जिसका सकारात्मक परिणाम भी सामने आए है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version