गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरिद में विद्यार्थियों के लोक सांस्कृतिक विधा को निखारने के लिए दिनाँक 24 जनवरी 2024 को वार्षिक उत्सव उमंग 2024 का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अजय पटेल ;मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर अध्यक्षता माखन ध्रुव ;सरपंच ग्राम पंचायत बोरिद एवं विशिष्ट अतिथि महेश साहू ;उपसरपंच ग्राम पंचायत बोरिद प्यारे लाल सोनकर ;मंडल अध्यक्ष भाजपाद्ध गेंदराम यदु ;संयुक्त महामंत्री जिला कांग्रेस कमिटी गरियाबंद पीताम्बर यदु ;गणमान्य नागरिकद्ध पी एस ध्रुव ;प्राचार्य की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती छत्तीसगढ़ महतारी व माँ भारती की छायाचित्र पर दीपक प्रज्वलित कर पूजा अर्चना के साथ माता सरस्वती का वंदना कर किया गया। वार्षिक उत्सव उमंग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यार्थियों ने मौसम खराब होने के बाद भी उत्साहपूर्वक मंच एवं कार्यक्रम स्थल को छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अनुरूप सजाया। वार्षिक उत्सव उमंग कार्यक्रम में समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। राज्यगीत के साथ उमंग कार्यक्रम का आगाज हुआ जिसमें कक्षा 6 वी से 12 वीं तक के विद्यार्थियों ने छत्तीसगढ़ तथा हमारे देश की लोक संस्कृति एवं लोकनृत्य सुआ कर्मा पंथी राऊत नाचा फोक गीत भक्ति संगीत देशभक्ति गीत उड़िया गीत पर सुसज्जित आकर्षक वेशभूषा के साथ मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसको देखकर अतिथियों तथा दर्शकों के चेहरे खिल उठे मनमुग्ध करने वाले प्रस्तुतियों से प्रसन्न होकर मुख्य अतिथि श्री पटेल द्वारा संस्था को 2000 रुपये विशिष्ट अतिथि महेश साहू द्वारा संस्था को 3000 रुपये एवं ग्राम पंचायत द्वारा 5000 रुपये सहयोग राशि प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री पटेल द्वारा सोशल मीडिया का मोबाइल का सही उपयोग कर अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत कर शिक्षा ग्रहण करने के लिए विद्यार्थियों को सफलता के मूलमंत्र बताये गए । विशिष्ट अतिथि महेश साहू के द्वारा विद्यालय प्रबंधन की प्रशंसा करते हुए छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला गया एवं विशिष्ट अतिथि पीताम्बर सोनकर के द्वारा विद्यार्थियों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत के साथ समय प्रबंधन कर कुछ ऐच्छिक कार्यों का त्याग कर पढ़ाई को केंद्रित करने कहा गया तथा विद्यालय की गतिविधियों से प्रसन्न होकर विद्यालय के प्रबंधन शिक्षकों तथा विद्यार्थियों की प्रसंशा किये। संस्था प्राचार्य पी एस ध्रुव ने अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पढ़ाई और तनाव दूर करने के लिए विद्यार्थी जीवन में सभी शैक्षिक गतिविधियों सांस्कृतिक कार्यक्रम खेलकूद विज्ञान मॉडल प्रश्न मंच स्काउट रेडक्रॉस ईको क्लब प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया गया। अतिथियों पालको दर्शकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में दर्शकों के लिए कुछ रोमांचक प्रश्न किये गए तथा सही उत्तर पर उन्हें पुरुस्कार भेंट किया गया तथा दर्शकों को कार्यक्रम का हिस्सा बनाकर सामुहिक सुआ नृत्य का आयोजन किया गया जिसमें माताओं बहनों भूतपूर्व विद्यार्थियों वर्तमान विद्यार्थियों शैक्षणिक स्टॉफ द्वारा समूह नृत्य किया गया जो बेहद ही आकर्षक रहा। कार्यक्रम में मंच संचालन हरीश डड़सेना एवं श्रीमती ममता लिमजे एवं अन्य स्टॉफ के साथ समूह नेतृत्व में किया गया किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राचार्य पीण् एसण् ध्रुव प्रधान पाठिका श्रीमती पार्वती तांडी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी हितेश यदु वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती दीप्ति श्रीवास्तव श्रीमती अंजना श्रीवास युगेश्वर दिवान अशोक साहू मनहरण साहू डिगेंद्र ध्रुव श्रीमती मेनका ध्रुव सुनील देशलहरे श्रीमती प्रीमा साहू टंकेश चंद्रवंशी श्रीमती रोशनी धुवा खोरबाहरा ध्रुव श्रीमती गौरी यदु भीषम निषाद देवंतीन निषाद तुला राम यदु का विशेष सहयोग रहा।
बोरिद हायर सेकेण्डरी स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम मनाया गया
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
