फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छ.ग. की कांग्रेस सरकार सिर्फ योजनाएं नहीं बनाती बल्कि धरातल पर उन योजनाओं का लाभ अधिकार प्राप्त लोगों को मिलें इसके लिए व्यवस्था भी बनाती है। भूपेश सरकार के फैसलों और योजनाओं को नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने का सूत्र करार देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भावसिंग साहू ने कहा कि भूपेश सरकार भरोसे पर खरी उतर रही है। सभी वर्ग के लोगों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। डायरेक्ट बेनेफिट स्कीम्स से लोगों को बड़ी मदद मिली है। प्रदेश की आर्थिक व्यवस्था में भी इसका बड़ा योगदान है। जिस दौर में दूसरे राज्यों में गरीबी बढ़ रही है हमारे छत्तीसगढ़ में ऐसे परिवारों की संख्या कम हो रही है। श्री साहू ने कहा कि न्याय योजनाएं छत्तीसगढ़ के विकास में मिल का पत्थर साबित हुई है। सरकार ने इसमें भी सभी का ध्यान रखते हुए भूमिहीन कृषकों को इसमें शामिल किया। देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की जा रही है। यही नहीं आने वाले खरीफ सीजन में 20 क्विंटल प्रति एकड़ और आगे 36 सौ रू. क्विंटल के मान से धान खरीदी की घोषणा सरकार कर चुकी है। उन्हांंने कहा कि बिजली बिल हाफ योजना से प्रदेश के हर एक बिजली उपभोक्ता को राहत मिली है। बेरोजगारों को प्रति महिने ढाई हजार मिल रहे है। यही नहीं सरकार उनकी रोजगार की भी व्यवस्था कर रही है। जगह-जगह रोजगार कैंप लगाए जा रहे है। गोधन न्याय योजना से एक नई क्रांति आई है। इसका बड़ा फायदा यह है कि खेतों में रासायनिक उर्वरकों की जगह जैविक खाद के इस्तेमाल में बढ़ोत्तरी हो रही है। सरकार कम दर पर किसानों को यह मुहैया करा रही है। इससे गौठानों को भी बड़ी आमदनी हो रही है जिसका फायदा ग्रामीणों को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष भावसिंग साहू ने कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 50 हजार रू. की आर्थिक सहायता सरकार दे रही है। ऐसी ही अनेक जनहित की योजनां को लाभ जरूरतमंदो को लगातार मिल रहा है।
There is no ads to display, Please add some
