फिंगेश्वर मंडल के भाजपाइयों ने 46 वें स्थापना दिवस मनाई
गरियाबंद /फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी मंडल फिंगेश्वर में 46 वें स्थापना दिवस का कार्यक्रम वार्ड 13 में रंगमंच में पं दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया ,, इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने सभी से आव्हान करते हुए कहा कि 1980 भारतीय जनता पार्टी के स्थापना से लेकर अब तक भाजपा ने अपने नेताओं के बलिदान और कार्यकर्ताओं के तपस्या से आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अंकित हुई है,, हम सभी को अपनी दायित्व का निर्वहन करते हुए पार्टी को सदैव मजबूती प्रदान करने कार्य करना है,,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू साहू ने ,, सभी को बधाई देते हुए ,, पं दीनदयाल उपाध्याय डा श्यामप्रसाद मुखर्जी के आदर्शो का अनुसरण करने कहा,,
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मनीष हरित, युवामोर्चा जिलाउपाध्यक्ष राजू साहू महिला मोर्चा जिला मंत्री संतोषी श्रीवास्तव, पार्षद पद्मा यदु, शांति कोसरे, लक्ष्मी कोसते, भुनेश्वरी साहू, अनीता शर्मा, मीना यदु, लीला साहू, नीरा निषाद, बिना निषाद, किरण सोनी, दिगेश साहू, नेमीचंद साहू, वैभव सोनी, उपस्थिति रहे
There is no ads to display, Please add some


