फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।-प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला मामले में शासन को दूसरी बड़ी सफलता के रूप में बैंक को 50 लाख रूपए मिली वापसी पर जनपद पंचायत फिंगेश्वर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने हर्ष जताया है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में राजधानी रायपुर में हुए प्रियदर्शिनी घोटाले के मामले में कांग्रेस की भूपेश सरकार ने फाइल खुलाकर निवेशकों को न्याय दिलाकर अपनी घोषणा को पूरा किया है। सप्ताह भर के भीतर ही बैंक के खाते में 50 लाख रूपए की वापसी हुई है जो सरकार की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। श्रीमती साहू ने कहा कि अब तक बैंक को साढ़े 78 लाख रूपए कर वापसी हो चुकी है। गणपति स्पंज आयरन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने जांच के बाद बैंक के खाते में 50 लाख रूपए जमा कराया है। इससे पूर्व नर्मदा इंफोटेक एंड विद्युत प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने बीत 11 अगस्त को बैंक के नाम साढ़े 28 लाख रूपए का चेक जारी किया था। जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा कराई जा रही इस जांच से घोटालेबाज भाजपा नेताओं का भ्रष्टाचारी चेहरा सामने आएगा जो खुद को पाक साफ बताते है और उल्टे कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते है। यह कांग्रेस और भूपेश बघेल की उस चुनावी घोषणाओं में से एक है जिसे भी पूरा करते हुए निवेशकों के वर्षो से जमा पूंजी के वापस लौटने का रास्त साफ हुआ है। पुष्पा साहू ने कहा कि भूपेश अपना एक-एक वादा निभा रहें है और भाजपा के नेता उन पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे है। जांच उन भाजपा नेताओं के पेट में दर्द हो रहा है जो घोटाला में बराबर के भागीदार जिन्हें भविष्य में होने वाली कार्यवाही का अभी से डर सता रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version