फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)  -पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने संकल्प पत्र के बारे में कहा कि भाजपा जो कहती है वह करती है। भाजपा ने इस संकल्प पत्र में जो घोषणाएं की है वह पूरी ईमानदारी के साथ लागू की जाएगी। समय सीमा में लागू की जाएगी और पूरी तरह लागू की जाएगी। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने किसानों, मजदूरों, महिलाओं और विद्यार्थियों सहित सभी वर्गो का ध्यान रखते हुए तैयार किए गए संकल्प पत्र के बारे में विश्वास दिलाया कि छत्तीसगढ़ को विकसित और समृद्धिशाली राज्य बनाने में भाजपा कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। किसानों से 3100 रू. प्रति क्विंटल की दर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी जाएगी। समर्थन मूल्य की कीमत बोनस सहित एकमुश्त मिलेगी। इसके अतिरिक्त वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 का बकाया बोनस 300 रू. प्रति क्विंटल की दर से इसी वर्ष राष्ट्रीय सुशासन दिवस 25 दिसंबर को दिया जाएगा। श्री साहू ने कहा कि प्रत्येक भूमिहीन खेतीहर मजदूरों को सालाना 10 हजार रू. की आर्थिक सहायता दी जाएगी। विवाहित महिलाओं को सालाना 12000 रू. मिलेगा। यूपीएससी की तर्ज पर पीएससी की परीक्षाएं पूरी पारदर्शिता के साथ होगी। 500 रू. में गैस सिलेण्डर दिया जाएगा। 50 फीसदी सब्सिडी के साथ युवाओं को उद्यम के लिए ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने मोदी की गारंटी 2023 को छत्तीसगढ़ के कायाकल्प का ब्लूपिं्रट बताते हुए कहा है कि रोड मैप तैयार हो गया है छत्तीसगढ़ अब इस पर चलेगा भाजपा की सरकार आने वाली है पांच साल से अवरूद्ध विकास फिर से आगे बढ़ने वाला है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version