गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।-कांग्रेसी शासन के 5 वर्ष पूर्णता की ओर है इन 5 वर्षो में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा बनाए गए खुशहाल छत्तीसगढ़ का कांग्रेस ने 5 साल में बुरा हाल कर दिया है। राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि प्रदेश के भूपेश राज में आज हर वर्ग त्रस्त है अनेक शासकीय कर्मचारी संघ, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, स्वास्थ्य वाहन चालक संघ, स्टाफ नर्स, जूनियर डॉक्टर एसो. सहित संविदा कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ सहित विभिन्न संगठनों द्वारा लगातार धरना-आंदोलन किया जा रहा है इन धरना आंदोलनों से प्रदेश की आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री साहू ने कहा कि कर्मचारियों का धरना जायज भी है। कांग्रेस ने घोषणा पत्र में सरकार बनते ही 10 दिन के भीतर कर्मचारियों की नियमितीकरण, वेतन विसंगति व अन्य तमाम मांगो को पूर्ण करने आश्वासन दिया था। आज कांग्रेस अपने कार्यकाल के अंतिम पायदान पर है लेकिन कर्मचारियों के जायज मांगो पर विचार नहीं किया गया। समस्त कर्मचारियों द्वारा लगातार विरोध का स्वर उठने पर सरकार ने कर्मचारी आंदोलन को कुचलने तानाशाही रवैया अपनाते हुए एस्मा लागू कर दिया। भाजपा शासन काल में छत्तीसगढ़ ने जो विकास की गति पकड़ी थी कांग्रेस के कार्यकाल में सुस्त पड़ गई। उन्होंने कहा कि घोषणावीर मुख्यमंत्री केवल घोषणाएं ही कर रहे है। जिसका धरातल पर कहीं नामो निशान नहीं दिख रहा। यह सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भ्रष्टाचार के अलावा कोई काम नहीं कर रही। छत्तीसगढ़ को मजबूत करने के लिए गरीबों, वंचितों, युवाओं, किसानों को सशक्त बनाना होगा। यही कार्य 9 वर्षो में मोदी सरकार ने किया। पिछले 9 साल में पूरे भारत में 54 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए गए। वहीं छत्तीसगढ़ में 1890 किलोमीटर नेशनल हाईवे बनाए गए। भाजपा उम्मीदवार रोहित साहू ने कहा कि श्री मोदी ने महासमुंद को केन्द्र की महत्वाकांक्षी जिलों में शामिल कर मेडिकल कॉलेज की सौगात दी। जिले के मेडिकल छात्र-छात्राओं के लिए वरदान स्वरूप मिले इस सौगात को भी राज्य की भूपेश सरकार संभाल नहीं पा रही। इसके लिए ना ही स्वयं का भवन बना पाया और न ही पर्याप्त स्टॉफ तथा उपकरण मुहैया करा पाए। प्रदेश की कांग्रेस सरकार केवल और केवल कोल माफिया, रेत माफिया, शराब माफिया सहित अवैध कार्यो में लिप्त लोगों को संरक्षण देकर भ्रष्टाचार का रिकार्ड बना रहा है। रोहित साहू ने कहा कि आगामी चुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता भूपेश सरकार के तमाम करतूतों का जवाब देगी।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version