छुरा (गंगा प्रकाश)। प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष नवीन जैन ने गरियाबंद जिला भाजपा कार्यालय का लोकार्पण समारोह में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि राजिम विधानसभा में घोषित प्रत्याशी रोहित साहू स्वच्छ छवि के साथ राजिम क्षेत्र की जनता का श्रद्धा रोहित साहू के प्रति है जिसके कारण भाजपा प्रत्याशी बनाया गया है, भाजपा प्रत्याशी का विरोध भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के द्वारा नहीं किया जा रहा है कांग्रेसियों द्वारा प्रचारित किया जा रहा है, भाजपा कोषाध्यक्ष नवीन जैन बताये की राजिम, फिगेश्वर, छुरा, गरियाबंद भाजपा मण्डल की कोर कमेटी की बैठक में भाजपा प्रत्याशी का विरोध क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पवन साय, धरम लाल कौशिक के उपस्थित में प्रत्याशी बदले जाने की मांग क्या कांग्रेसीयों ने किया या भाजपा कार्यकर्ताओं ने, कांग्रेस के उपर झूठे आरोप लगाने के पहले भाजपा कोषाध्यक्ष नवीन जैन होश में रहकर कांग्रेस के उपर आरोप लगाये, राजिम क्षेत्र में भाजपा अपने कलह से जूझ रहा है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजिम विधानसभा के काग्रेस दावेदार प्रत्याशी अशोक दीक्षित ने उक्त आरोप लगाते हुए कहा कि राजिम विधानसभा में भाजपा के पचास हजार सक्रिय कार्यकर्ताओं में सिर्फ रोहित साहू में ही स्वच्छ छवि प्रदेश भाजपा एंव केन्द्रीय भाजपा संगठन को नजर आया, आज भाजपा में भारी विरोध खुलकर सड़क पर आ गया है !  पश्चिम बंगाल के विधायक सुशांत घोषित आज राजिम क्षेत्र के गाँव गाव में भाजपा के बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केन्द्र प्रभारियों, मण्डल पदाधिकारियों की बैठक ले रहे हैं उक्त बैठक में उपस्थित संख्या से अंदाज लगा सकते हैं इस पीड़ा को सुशांत घोष ही जान सकता है  , राजिम विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहरायेगा,

राजिम विधानसभा क्षेत्र में भाजपा ने प्रत्याशी घोषित किया लेकिन पैराशूट प्रतयाशी दिये जाने के कारण पूरे विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ-साथ मतदाताओं में मायूसी बनी हुई है, हालाँकि डेमेज कन्ट्रोल रोकने भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, भाजपाप्रदेश अध्यक्ष अरूण साव, पूर्व प्रतिपक्ष नेता धरमलाल कौशिक सहित आकर चले गये किन्तु नाराज कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेताओं को मना नहीं पाये, राजिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मण्डल छुरा में तो पूर्व प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक के सामने खुलकर एक-डेढ़ घण्टे तक प्रत्याशी का विरोध करते रहे, बाद में मीडिया में भी घोषित प्रत्याशी को नहीं बदली गई तो हारना निश्चित है करके चुनौती दे डाले । इसी तरह सवर्प्रथम टिकट घोषित होने पर भाजपा क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने भाजपाकोर कमेटी राजिम के बैठक लेने आये थे और कहा कि भाजपा ने सबसे पहले टिकट घोषित किया है तो सब मिलकर जिताना है और ताली बजाकर घोषित प्रत्याशी रोहित साहू जी का ताली बजाकर स्वागत करो बोले लेकिन आश्चर्य की बात है उपस्थित 50-55 कोर समिति के सदस्य में से एक भी कार्यकर्ताओं ने ताली नहीं बजाई ऐसा सन्नाटा छा गया कि यदि सुई भी गिरती तो उसकी आवाज सुनाई देती । जब पुनः क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री जामवाल उपस्थित कार्यकर्ताओं को बोलने लगे तो भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पहले अपनी बात रखने पहले निवेदन किए और राजिम विधानसभा से भाजपा की घोषित प्रत्याशी को परिवर्तन किया जावे और वर्षों से पार्टी में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं या किसी भी बूथ अध्यक्ष को टिकट दे दी जावे । उपस्थित लोगों का विरोध को देखते हुए यह बैठक को स्थगित करना पड़ा और यह इस क्षेत्र में पहला इतिहास है कि एक राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी को बैरंग जाना पड़ा । ऐसी जानकारी मिली है कि भाजपा छत्तीसगढ़ में सरकार खोये जाने के कारण किसी तरह वापसी लाई जाय करके ताबड़तोड़ बैठक करके कार्यकर्ताओं में उत्साह भरे जा रहें हैं । जानकारी मिली है कि राजिम विधानसभा क्षेत्र में पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक सुशांत घोष आये हैं जो राजिम विधानसभा के भाजपा मंडलों की प्रत्याशी की उपस्थिति में बैठक लेकर रणनीति तैयार किया जा  रहा है किन्तु विगत तीन चार दिन लिये बैठक में प्रत्येक मण्डल में 20-25 कार्यकर्ता की उपस्थिति देखी गई है । पिछले दिनों छुरा मंडल में लिये बैठक में मात्र 20 कार्यकर्ता उपस्थित हुए जबकि भाजपा छुरा मंडल में राजिम विधानसभा क्षेत्र के 56 बूथ अध्यक्ष, 11 शक्तिकेन्द्र प्रभारी बताया जाता है और मंडल कार्यकरिणी में 45 सदस्य होते हैं इसके साथ जिले व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी होते हैं उस हिसाब से 150 कार्यकर्ता तो उपस्थित होना ही चाहिए । मात्र 20 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में 6 बूथ अध्यक्ष और दो शक्तिकेन्द्र प्रभारी उपस्थित होना प्रदर्शित करता है कि कार्यकर्ता वर्तमान में घोषित भाजपा प्रत्याशी को पसंद नहीं करते हैं ? इसी प्रकार राजिम विधानसभा में भाजपा द्वारा बनाये गए मंडल राजिम, फिंगेश्वर, पाण्डुका, गरियाबंद के पांचों मंडल में बैठक ले रहे पश्चिम बंगाल से आये भाजपा विधायक सुशांत घोष के सामने उपस्थिति नगण्य रही है यह भाजपा प्रत्याशी और भाजपा के लिए खतरे की घण्टी है । भाजपाई ने घोषित प्रत्याशी को बदलने की माँग किये हैं ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version