फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। अपने 15 साल के कार्यकाल में अपने पार्टी के लिए कार्यालय तक नहीं बनवा पाने वाली बीजेपी कांग्रेसी सरकार द्वारा निर्मित विभिन्न सामुदायिक भवनों में अपना सम्मेलन और मीटिंग कर रही है। और कांग्रेस सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर ही प्रश्नचिन्ह लगा रही हैं। फिंगेश्वर नगर पंचायत के एल्डरमैन ओमप्रकाश बंछोर एवं पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद अनिल चंद्राकर ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में तंज कसते हुए कहा कि पिछले 15 साल के अपने कार्यकाल में विकास के प्रति नाकाम भारतीय जनता पार्टी राजिम विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के राज में छत्तीसगढ़ प्रथम पंचायत एवं विकास मंत्री विधायक अमितेश शुक्ला की अनुशंसा पर बने भवनों पर मीटिंग और सम्मेलन कर रही है। और विकास झूठे भाषण देकर जनता को दिग्भ्रमित कर वाहवाही लूट रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बीजेपी के लिए कोई नई बात नहीं है इनका काम ही है झूठ बोलना। राजिम के विकास पर गर्व करते हुए कांग्रेस ने कहा कि फिंगेश्वर नगर के विकास को भाजपाई पचा नहीं पा रहे हैं। फिंगेश्वर नगर के चौमुखी विकास से भाजपाई तिलमिला रहे हैं। आने वाले समय विधायक अमितेश शुक्ला को पुनः जनता का आशीर्वाद मिलने से कोई नहीं रोक सकता।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
