फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं नगर पंचायत फिंगेश्वर के एल्डरमेन ओमप्रकाश बंछोर ने भाजपा के ओपी चौधरी को चुनौती देते हुए कहा कि उनके पास पीएससी में गड़बड़ियों की तथ्यात्मक जानकारी है तो सीधा शिकायत दर्ज कराये अन्यथा पीएससी के खिलाफ ओछी राजनीति के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगे। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में मुद्दों के दिवालियापन के दौरे से गुजर रही है इसलिए पीएससी, शिक्षक भर्ती, वन विभाग में भर्ती के साथ सरकारी विभाग में हो रही भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ झूठा और दुष्प्रचार की राजनीति कर रही है। श्री बंछोर ने कहा कि किसी भी परीक्षा या सरकारी नौकरी में राजनेता या अधिकारियों के पुत्र पुत्री का चयन होने को भारतीय जनता पार्टी भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी मानती है। तो भाजपा के नेता बताये 2019 में यूपीएससी की परीक्षा में लोकसभा अध्यक्ष की पुत्री के चयन होना योग्यता है या धांधली ? 2022-23 के यूपीएससी की परीक्षा में भाजपा और संघ के कई नेताओं के पुत्र पुत्री का चयन हुआ है कई अधिकारियां के बच्चों का चयन हुआ है तो क्या बीजेपी इन सभी चयनित बच्चों के खिलाफ नरेन्द्र मोदी से जांच करवाएंगे या पीएससी में चयनित के बच्चों के खिलाफ ही दुष्प्रचार करेंगे ? वरिष्ठ नेता एल्डरमेन श्री बंछोर ने कहा कि भाजपा नेताओं को झूठ बोलने की बीमारी है। इस बीमारी से भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व से लेकर वार्ड स्तर के नेता ग्रसित है। पीएससी मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गड़बड़ियों की तथ्यात्मक शिकायत मिलने पर जांच करने और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करने का आश्वासन दिए है। श्री बंछोर ने कहा कि ऐसे में ओपी चौधरी और भाजपा नेताओं के द्वारा पीएससी में गड़बड़ियों की तथ्यात्मक शिकायत करने से भागना और सिर्फ बयानबाजी करना इस बात का प्रमाण है कि इस मामले में झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version