गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। इन दिनों भाजपा नेताओं की लगातार की जा रही छ.ग. की कांग्रेस सरकार के विरूद्ध टिप्पणी पर कांग्रेस की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू ने कहा है कि भाजपा नेताओं को अपना ज्ञान बढ़ाना चाहिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना में जटिल एवं गंभीर रोगों के इलाज के लिए 25 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। छत्तीगसढ़ के बाद राजस्थान की सरकार ये सुविधा देती है। जो किसी भी भाजपा शासित राज्य नहीं देती है। रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ऑक्सीजन में थी देश 21 राज्यों में छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था 20 वें नंबर पर थी। श्रीमती साहू ने कहा कि बस्तर में मलेरिया, डायरिया जैसे बीमारी में लोगों की मौत हो जाती थी। 2018 में 37 प्रतिशत से अधिक बच्चे कुपोषित थे और 41 महिलाएं एनिमियां से पीड़ित थी। अस्पताल के नाम से सिर्फ इमारत थी ना डॉक्टर थे ना नर्सिग स्टॉफ था ना दवाईया थी ना सुविधा थी। भाजपा स्वास्थ्य कर्मियों के मामले में घड़ियाली आंसू न बहाये जब सत्ता में थे तब इन्हीं स्वास्थ्य कर्मियों के ऊपर लाठिया चलतो थे जेल में बंद करते थे पूरा प्रदेश ने देखा है। नर्सो के दूध मुंहे बच्चों के साथ गिरफ्तार कर जेल में बंद किया था बाथरूम में ताला लगा दिया था। जनपद अध्यक्ष पुष्पा साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा शुरू की गई यूनिवर्सल हेल्थ केयर स्कीम खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना बीपीएल परिवारों को सलाना 5 लाख रूपए एवं एपीएल परिवार को 50 हजार तक के निःशुल्क इलाज के सुविधा दे रही है। इस योजना में प्रदेश के 69 लाख परिवार आते है। मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजा गरीब बस्तियों में घर पहुंच चिकित्सा सुविधा 49 लाख से अधिक मरीजों का इलाज हुआ है। मुख्यमंत्री दाई दीदी क्लिनिक योजना शहरी क्षेत्र में महिलाओं तथा किशोरियों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए योजना चल रही है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक के माध्यम से दुगम से दुगम गांव के अंतिम व्यक्ति का स्वास्थ्य योजना पहुंच रही है। अब तक 1 करोड़ 20 लाख से अधिक मरीजों का इलाज हो चुका है। धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर जिसमें 70 प्रतिशत तक की दवाईयां में छूट दी जाती है प्रदेश में लगभग 200 मेडिकल स्टोर साइन जिसमें अभी तक 60 लाख से अधिक लोगों को दवा खरीदी में 120 करोड़ रूपए तक की छूट मिल गई है। श्रीमती पुष्पा साहू ने कहा कि राज्य को मलेरिया से मुक्ति दिलाने में अच्छी सफलता मिली है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version