गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)।– विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू आज प्रसिद्ध सिरकट्टी आश्रम भगवान श्री राम जानकी मंदिर दर्शन करने पहुंचे । श्री साहू आश्रम पहुंचकर भगवान श्री राम जानकी जी का मत्था टेककर आशीर्वाद लिया साथ ही महंत गोवर्धन शरण ब्यास का आशीर्वाद लिया । तत्पश्चात कुटेना के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े जोर शोर से रोहित साहू का स्वागत सम्मान किया। वहां के सभी कार्यकर्ताओं से मेल भेंट मुलाकात किए और गांव के बड़े बुजुर्गों के पैर छूकर अपने जीत के लिए आशीर्वाद लिया ।कूटेना के कार्यकर्ताओं से भेंट करने के बाद पांडुका में आसपास से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने फटाके फोड़कर अपने प्रत्यासी श्री साहू का भव्य स्वागत किया और उन्हें भारी बहुमत से जीत की बधाई दिए पांडुका बस स्टैंड चौक में भाजपा और रोहित साहू जिंदाबाद के नारे लगे। तत्पश्चात रोहित साहू के साथ आए जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू दोनो ने पांडुका और क्षेत्र से आए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और साथ ही चुनाव को लेकर चर्चा किए। उसके बाद पांडुका मंडल के वरिष्ठ एवम महिला मोर्चा उपाध्यक्ष स्निग्धा शर्मा ने अपने घर आरती में आरती उतारकर उनका स्वागत किए और भारी बहुमत से जीत का बधाई शुभकामनाएं दिए । भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू विनम्र और अनुशासन प्रिय व्यक्ति हैं और सभी को सम्मान देने वाले जमीनी स्तर के नेता हैं वे सभी अपने छोटे बड़ों का सम्मान करते हुए प्रणाम करते हुए जीत का आशीर्वाद ले रहे हैं । पांडुका के सभी भाजपा वरिष्ठ जनों का घर घर जाकर मेलभेंट किया । जिस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश दिख रहा है उससे अंदाजा लगाया जा रहा है की रोहित साहू को भारी मतों से जीत मिल सकती है। उनके साथ जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू सांसद प्रतिनिधि टीकमचंद साहू और उनके सहयोगी साथी मौजूद रहे ।
There is no ads to display, Please add some
