गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव के पिताश्री छोटे जमींदार साहब कुमार लक्ष्मीनारायण देव (104) के देहावसान से उनके परिवार में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। फिंगेश्वर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्री देव के परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करते हुए परमपिता परमेश्वर से स्व. देव की आत्मा की चिरशांति की प्रार्थना की है। राजिम विधायक रोहित साहू ने स्व. देव के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि उनके निधन से श्री देव परिवार ने अपना मार्गदर्शक खो दिया है। यह अत्यंत दुखद घड़ी है। प्रभु श्रीराम स्व. जमींदार साहब की आत्मा को साकेतपुर में स्थान प्रदान करें और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुख सहन करने का धैर्य व संबल प्रदान करें। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने अपने श्रद्धांजलि संदेश में छोटे जमींदार साहब के देहांत को अत्यंत दुखद और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को यह गहन पीड़ा सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के पिता श्री लक्ष्मीनारायण देव के निधन पर शोक व्यक्त किया एवं ईश्वर से विनती की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को सबल प्रदान करें। नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि छोटे जमींदार साहब के दुखद देहावसान का समाचार हृदय को विदीर्ण करने वाला है। श्री यादव ने भगवान से प्रार्थना की है कि वे मृतात्मा को चिरशांति और देव-परिवार को यह गहन दुख सहने की शक्ति व संबल प्रदान करें। श्री देव को श्रद्धांजलि देने वालो में भाजपा के भागवत हरित, पूनम यादव, अशोक राजपूत, मनीष हरित, राजू साहू, संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु, शांति कोसरे, सीमा ठाकुर, भुनेश्वरी साहू आदि है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version