गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। रविवार को भाजपा मंडल गरियाबंद की बैठक जिला भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में आगामी चुनाव तथा पार्टी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई प्रस्तावना, राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन, प्रदेश कार्यसमिति में पारित राजनीतिक प्रस्तावना का समर्थन के साथ ही लोकसभा चुनाव का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया। बैठक में दिवंगत कार्यकर्ताओ को श्रध्दांजलि भी अर्पित की गई। 

इस अवसर पर बैठक के मुख्य वक्ता पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी थी। उन्होने पार्टी के आगामी कार्यक्रमो की जानकारी देते हुए उसे सफल बनाने का आव्हान किया। मांझी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत के लिए कार्यकर्ताओ को बधाई दी। इस दौरान उन्होने कहा कि लोस व विस चुनाव में जीत के बाद भाजपा को शहर और ग्रामीण अंचल में भी अपनी सरकार बनानी है। पंच, पार्षद, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य सभी जगह भाजपा के कार्यकर्ता चुनकर आने चाहिए। उन्होने कहा कि जमीन स्तर पर हमारे कार्यकर्ता चुनाव जितेंगे तो सरकार की योजनाओ का बेहतर क्रियान्वयन करने में पार्टी सफल होगी। इस दौरान उन्होने संगठन को मजबुत करने, बैठक में सभी पदाधिकारियो के अनिवार्य उपस्थिति तथा पार्टी कार्यक्रमो के सफल क्रियान्वयन के टिप्स भी दिए। 

बैठक में पूर्व महामंत्री मुरलीधर सिन्हा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन किया। प्रमुख बिन्दुओ को विस्तार से बताया। वही पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद यादव ने नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई प्रस्तावना का वाचन किया। बैठक में पूर्व महामंत्री रिखीराम यादव ने प्रदेश संगठन द्वारा पारित राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन किया साथ ही इससे जुड़े अहम पहलुओ पर प्रकाश डाला। इसके पहले जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने स्वागत भाषण दिया। उन्होने कहा कि जब बुथ स्तर कके सभी पदाधिकारी बैठक में शामिल होंगे तब संगठन मजबुत और एकजुट होगा। वही कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेक ने लोकसभा चुनाव में मिली जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओ को बधाई दी। उन्होने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओ ने मंडल क्षेत्र से भाजपा को अहम बढ़त दिलाई। एकजुटता से काम किया। साथ ही उन्होने पिछले कार्यक्रमो की जानकारी भी दी। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री धनंजय नेताम ने किया। 

बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव सिंह हुंदल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनपु भोलसे, विनोद यादव, लीलाराम ठाकुर, घनश्याम सिन्हा, फिरंतु राम कंवर, लालसिंह दीवान, बिशेराम ध्रुव, विजय टांक, आसिफ मेमन, सागर मयाणी, राधेश्याम सोनवानी, फारूख चौधरी, विष्णु मरकाम, ईश्वर वर्मा, रेणुका साहू, पुष्पा साहू, प्रतिभा हुमने, युगल समदरिया, नेहरू साहू, काजुराम चक्रधारी, देवशरण यादव, किशोर यदु, तिजु यादव, प्रकाश यादव, लखनगिरी गोस्वामी, धनराज विश्वकर्मा, विनोद नेताम, सरिता साहू, खीरमनी हरपाल, खोरबाहरा चक्रधारी, नूतन देवांगन, सरला कोसरिया, राज डें, रवीन्द्र ध्रुव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version