गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। नगर पंचायत फिंगेश्वर वार्ड क्रं. 06 की पार्षद एवं नगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता श्रीवास ने कहा है कि डॉक्टर चरण दास महंत का बयान राजनीतिक है, और ठेठ छत्तीसगढ़िया होने के नाते उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति बयान दिया था, उनका बयान किसी के प्रति व्यक्तिगत नहीं है, और डॉक्टर चरणदास महंत ने कभी भी सेन समाज के विरूद्ध कोई बातें नहीं कही है वह तो सेन समाज के इष्ट आराध्य संत शिरोमणि सेन जी महाराज के भी उपासक है और प्राचीन समय से कबीर दास जी और सेन जी महाराज एक ही गुरू के शिष्य रहे है राजनीति और विचारधारा अपनी जगह है परंतु अपने पार्टी में अपना कद बड़ा करने के लिए वैशाली नगर के भाजपा विधायक रिकेश सेन द्वारा दिया गया बयान अत्यंत निंदनीय एवं उनका व्यक्तिगत है। उन्हें पूरे सेन समाज की ओर से इस मामले में बयान देने का अधिकार नहीं है।
There is no ads to display, Please add some


