भाजपा में चुनावी कार्य विस्तार शुरू कार्यकर्ता चार्ज करने पहुँचे प्रदेश सहसंयोजक

 गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। विस चुनाव को लेकर भाजपा में अब कार्य विस्तार तेज हो गया है। जहाँ टिकट को लेकर मची भारी होड के बीच आज कार्य विस्तार योजना के प्रदेश सहसंयोजक रूपनारायण सिन्हा देवभोग पहुँचे। कार्य विस्तार के लिये विस स्तरीय बैठक में देवभोग गोहरापदर,झाखरपारा सहित मैनपुर मण्डल के कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुये।माना जारहा है आगामी विस चुनाव में  भाजपा अपने अभेद किला पर फिर से फतह करने पूरी ताकत झोंक रही  है।विस चुनाव के मद्देनजर हुयी इस बैठक में  प्रमुख रूप से विधायक डमरूधर पुजारी,गोवर्धन माँझी, भागीरथी माँझी,रामरतन माँझी,हलमन सिंह ध्रुवा,कुँज बिहारी बेहेरा,योगेश शर्मा,पुनितराम सिन्हा,बोधन नायक, डॉ.योगीराज माखन कश्यप,शीतला पाण्डेय,नूरमती माँझी,श्रुति ध्रुवा,बिनिता यादव,शोभाचंद पात्र,खिरलाल नागेश,चन्द्रशेखर सोनवानी,सुर्यमन यादव,सीताराम यादव, लुद्रास साहू,गुरूनारायण तिवारी,दुलार सिन्हा, तानसिंग मांझी,मोहित यादव, अरविंद सोम,गणेश यादव, महेंद्र निधि,हेजूराम साहू,हेमराज मांझी,महेश कश्यप,दुष्यंत पात्र,हरिशंकर मांझी,रामदास वैष्णव,दैनिक राम मण्डावी,अखिलेश यादव सहित पार्टी के सैकडो कार्यकर्ता मौजूद थे। 

भूपेश सरकार से छग की जनता नाराज

भाजपा के कार्य योजना के प्रदेश सहसंयोजक रूपनारायण सिन्हा ने कार्यकर्ताओ के बैठक में कहा छग की जनता भूपेश सरकार के वादाखिलाफी से नाराज है भाजपा इसबार के चुनाव में 55-60 सींटो के साथ सरकार में लौटेगी।वही उन्होने ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव लडने की अपील की है।

बैठक में विन्द्रानवागढ के कार्यकर्ताओं को देवतुल्य बताते हुये कहा टिकट किसको मिलता है ये अहम नही बल्कि पार्टी की जीत को सर्वोपरी बताया। 

बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से हुयी चर्चा

 विस चुनाव में बुथ और शक्ति केन्द्र स्तर पर छह महिनो से चल रही तैयारी और टिकट दावेदारो के होड की गतिरोध कम करने मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बंद कमरे में चर्चा हुयी।वही युवा मोर्चा के कुछ नाराज कार्यकर्ताओं ने अपनी व्यथा बताई जिस पर कार्य विस्तार योजना के प्रदेश सहसंयोजक ने इसे संगठन स्तर से ठीक कराने की बात कही है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version