गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)।
 भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी कार्य योजना बनाई है। इसी परिप्रेक्ष्य में भाजयुमो द्वारा नव मतदाता सम्मेलन किया जा रहा है। इस अभियान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 जनवरी 2024 को पूरे देशभर के 5000 एवं छत्तीसगढ़ के 176 स्थानों के नव मतदाताओं से लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। इसमें 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री श्री मोदी सीधे संवाद करेंगे। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजू साहू ने कहा कि नमो एप से युवा जुड़कर प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार के 10 वर्षो की जन कल्याणकारी नीतियों की जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए एप के माध्यम से 100 दिन का चैलेंज कार्यक्रम रखा जा रहा है। इससे जुड़कर जो युवा उस चैलेंज को पूरा करते हुए शीर्ष पर रहेंगे उन्हें प्रधानमंत्री श्री मोदी से मिलने का अवसर मिलेगा। श्री साहू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में भाजयुमो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस चुका है और प्रदेश की सभी 11 लोकसभा सीटों में जनता के आशीर्वाद से कमल खिलाएंगे। भाजयुमों नेता राजू साहू ने कहा कि युवा मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति के तहत कार्ययोजना बनाई है। इसमें मंडल सशक्तिकरण अभियान, नव मतदाता सम्मेलन, प्रदेश प्रोफेशलन युवा सम्मेलन, प्रदेश क्रीड़ा संगोष्ठी आदि विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से जनता तक पहुंचने का लक्ष्य है। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 11 सीट हम जीतेंगे और केन्द्र में पुनः श्री मोदी प्रधानमंत्री की शपथ लेंगे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version