अम्बागढ़ चौकी (गंगा प्रकाश)। ज़िला मोहला, मानपुर, अम्बागढ़, चौकी, के भारतीय जनता पार्टी अल्पसंखयक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी और जिले के नेता ने 3 जनवरी , 2024 को खुज्जी विधानसभा चौकी मंडल के ग्राम गुंडरदेही मे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम मे पहुँचे वही ज़िला महामंत्री दिलीप वर्मा नें अपने शब्दो से जनता का मन मोह लिया उसके  पश्चात जिलाध्यक्ष अरुण यादव नें मंचस बैठें सभी अथितियों का स्वागत क़र मोदी जी का काम करने के तरिके को जनता के बिच रखे वही चौकी मंडल अध्यक्ष गुलाब गोस्वामी नें मोदी जी की गयरंटी की बात कही 

वही राजू कुरैशी ने तंज कसते हुए कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार जीत ने तथाकथित राजनीतिक पंडितों को भी स्तब्ध कर दिया है। वो सोचते हैं कि मीडिया में तो खबरें चल रहीं थी कि छत्तीसगढ़ में भाजपा गई, मध्य प्रदेश भाजपा से संभला नहीं और राजस्थान में शायद भाजपा पटखनी खा जाए, लेकिन तीन दिसंबर को आए नतीजों में जब एक के बाद एक तीनों राज्यों में भाजपा विश्व भर में ये स्थापित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गारंटी के पूरी होने की भी गारंटी है की सरकार बनी तो इन राजनीतिक पंडितों के दिमाग चकरा गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल डाली है। अब वो संस्कृति नहीं है कि नेता वादा कर भूल जाएं और पांच साल बाद फिर से नए वादे करके वोट ले जाएं। उन्होंने जनता को याद दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था वो भी करके दिया है। आज जनता रिपोर्ट कार्ड की राजनीति पर विश्वास करती है। इसीलिए विश्व भर में ये स्थापित हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, गारंटी के पूरी होने की भी गारंटी है।

राजू कुरैशी नें कहा कि ‘आयुष्मान भारत’ योजना के तहत 10 करोड़ 74 लाख परिवार, भारत की 40 प्रतिशत आबादी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 5 लाख रुपए तक की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80 करोड़ जनता को 5 किलो गेहूं-चावल और 1 किलो दाल नि:शुल्क पहुंचाया है। देश में आज 13.5 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं और अति गरीबी की दर भी 1 प्रतिशत से भी कम है, यह है मोदीजी की गारंटी। कोरोना के समय महिलाओं को सीधे बैंक के माध्यम से 500 रुपए की सहायता राशि पहुंचाई थी। लंबे समय से महिला अधिनियम बिल संसद में लटका हुआ था, सरकारें आई और गई लेकिन कोई इसे पारित नहीं कर पाया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत का आरक्षण प्रदान कर महिलाओं को सशक्त किया गया है।

कुरैशी नें कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में विकास होने से और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगने से काले धन वाले लोगों को समस्या तो होगी ही। जहां लोकसभा के वोटों की गिनती एक दिन में पूरी हो जाती हैं, वहीं विपक्ष के नेताओं की अलमारी से इतनी नगदी निकलती है कि नोटों की गिनती 3-4 दिन में भी पूरी नहीं हो पाती। ये कांग्रेस की भ्रष्टाचारी प्रवृत्ति है।  छत्तीसगढ़ प्रदेश पूर्व की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 3 साल के शासन में ही छत्तीसगढ़ के लोगों को काफी भ्रष्टाचार झेलना पड़ा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता का धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने मेरा अभिनंदन किया, लेकिन ये अभिनंदन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का है। ये अभिनंदन राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की जनता का है। उन्होंने मिजोरम और तेलंगाना में भाजपा का वोट शेयर बढ़ाने के लिए भी जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। तेलंगाना में भाजपा का वोट प्रतिशत 7 से बढ़कर 14 प्रतिशत हुआ है और भाजपा की सीट एक सीट बढ़कर आठ हो गयी है। मिजोरम में भाजपा के विधायकों की संख्या 1 से दो हुई है। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा तेलंगाना में सरकार बनाएगी।

राजू कुरैशी ने कहा कि हमारा उद्देश्य सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि गरीबों की सेवा करना और उन्हें ताकत देना है। उन्होंने कहा कि विकास को आगे बढ़ाने के लिए हमें अपनी पूरी ताकत लगाकर विरोधियों को भी साथ लेकर भाजपा सरकार को वापस लाना है और नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version