गरियाबंद/फिंगेश्वर(गंगा प्रकाश)। राहुल गांधी के नेतृत्व में मणीपुर से प्रारंभ हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज 8 फरवरी को रायगढ़ के रास्ते छ.ग. में प्रवेश कर ली है। इस संबंध में जानकारी देते हुए फिंगेश्वर जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देशवासियों के लिए उम्मीदों की नई किरण है। यह यात्रा 8 फरवरी को सुबह 1 बजे रायगढ़ में प्रवेश करने के बाद 9 एवं 10 फरवरी को 2 दिनों का विश्राम करेगी। 2 दिन बाद 11 फरवरी को यात्रा रायगढ़, सक्ती, कोरबा होते हुए अंबिकापुर के रास्ते उत्तरप्रदेश प्रवेश करेगी। उन्होंने कहा कि भूखमरी, महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की बदहाली साम्प्रादायिक विद्वेश के इस दौर में राहुल गांधी की न्याय यात्रा लोगों के जख्मों में मरहम साबित होगी। राहुल गांधी की इस न्याय यात्रा की शुरूआत से ही भाजपा डरी हुई है। मणिपुर सरकार ने इंफाल में यात्रा की शुरूआत करने के लिए पहले तो अनुमति से मना किया। जब अनुमति दी भी गई तो उसने शर्ते भी लगा दी गई थी। यात्रा में बाधा डालने असम की भाजपा सरकार ने स्तरहीन हथकंडे अपनाए। श्रीमती साहू कहा कि भाजपा की मोदी सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है। वह नहीं चाहती कि जनता की महंगाई बेरोजगारी जैसी समस्याओं के खिलाफ लोग एकजुट हो इसलिए राहुल गांधी की यात्रा में बाधा पैदा करने के लिए षडयंत्र रचा जा रहा है। देश की एकता, अखण्डता, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध है यह सत्याग्रह उस विचारधारा को उखाड़ फेंकेगा जो मृत्यु के समय भी राम का नाम लेने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे को आदर्श मानता है जनपद पंचायत फिंगेश्वर की महिला अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा जगन्नाथ साहू ने काफी दमदारी के साथ कहा कि आज बर्बादी और वैमनस्यता की ओर बढ़ते देश को भारत जोड़ो जैसे न्याय पदयात्रा की जरूरत है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version