145 दिन 12 राज्य 2 केंद्र शासित प्रदेश और 4081 किलोमीटर- भारत जोड़ो यात्रा का आज एक साल पूरा हुआ :- विकास उपाध्याय

सागर बत्रा  

रायपुर (गंगा प्रकाश):-  राहुल गाँधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा की थी उस भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूर्ण होने पर रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा के सभी ब्लॉकों में “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा” निकाली यह “भारत जोड़ो यात्रा” रायपुर पश्चिम विधानसभा के सरदार वल्लभभाई पटेल ब्लॉक नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक और शहीद भगतसिंह टाटीबंध ब्लॉक में निकाली गई जिसमें विधायक विकास उपाध्याय के साथ रायपुर शहर जिला काँग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे भी शामिल हुए और क्षेत्र के सैकड़ो कांग्रेसी साथियों ने “नफरत छोड़ो भारत जोडो” यात्रा में हिस्सा लिया विकास उपाध्याय ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से राहुल गाँधी ने पैदल चलकर देश को संदेश देने का काम किया अनेकता में एकता का आपसी सद्भाव देशप्रेम भाईचारा रहे हर धर्म हर वर्ग के लोग आपस मे मिलजुल कर देश निर्माण में अपना सहयोग दे इस खूबसूरत संदेश को लेकर राहुल गाँधी जी ने आज ही के दिन 7 सितंबर को कन्याकुमारी से यात्रा का शुभारंभ किया था इस यात्रा में हमारे नेता राहुल गाँधी जी को हर वर्ग का अभूतपूर्व समर्थन मिला था हमारे देश को विभाजित करने वाले आर्थिक सामाजिक राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लाखों लोगों ने इस आंदोलन में अपनी भागीदारी दी थी और भारत को संदेश दिया था कि अगर देश मे सामाजिक समरसता लाना है तो हम सब भारतवासी को साथ चलना पड़ेगा यह यात्रा बड़े पैमाने पर बेरोज़गारी महंगाई नफ़रत विभाजन की राजनीति और हमारी राजनीतिक व्यवस्था के अति-केंद्रीकरण के ख़िलाफ जन-जागरण का काम कर रही थी इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए सभी वर्गों के लोग एक साथ आ रहे हैं यह भारत की एकता सांस्कृतिक विविधता और भारत वासियों के अविश्वसनीय धैर्य का उत्सव है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version