दर्रीपारा। बुधवार क़ो भूतेश्वर नाथ धाम परिसर में मनरेगा मेंट कल्याण संघ के गरियाबंद ब्लाक ईकाई की बैठक आहूत की गई जिसमें बिंदुवार महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई जैसे संगठन में नहीं जुड़े साथियों को अधिक से अधिक जोड़ना, ब्लाँक अध्यक्ष द्वारा स्वेच्छा से पद त्यागने कें विषय में ब्लाँक ईकाई द्वारा अध्यक्ष क़ो अपने पद पर यथावत बने रहने कहा गया,संगठन में अबतक हुए आय व्यय की जानकारी, संगठन को मजबूत बनाने की दिशा आवश्यक कदम उठाने, आगामी दिनों में संगठन के कुछ जरूरी मांगों को लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गरियाबंद को पत्र सौंपना इत्यादि।
इस अवसर ब्लाक अध्यक्ष सोहन शर्मा, उपाध्यक्ष भारती ध्रुव, सचिव टोमेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष सुंदर लाल साहू, मिडिया प्रभारी युगल सोनी, पन्नु नेताम संरक्षक कुशल देवांगन , लता सोनी,अवधराम सहित बड़ी संख्या में मनरेगा मेंट भाई बहन उपस्थित थे ।
There is no ads to display, Please add some
