भक्तिमय डीजे साउंड शो में मंत्रमुग्ध होकर झुमे शिवभक्त 

श्री भूतेश्वरनाथ युवा भण्डारा समिति के शानदार आयोजन से भक्तगण रहे उत्साहित

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। सावन के पवित्र माह में गरियाबंद के विश्व प्रसिद्ध श्री भूतेश्वरनाथ मंदिर प्रांगण में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ा हुआ है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कांवड़ियें जल लेकर बोलबम के नारे लगाते हुए भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग में जल चढ़ाने के लिए प्रतिदिन भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में 20 अगस्त रविवार को श्री भूतेश्वर युवा भण्डारा समिति के द्वारा भव्य लेजर लाईट एवं डीजे साउंड शो का आयोजन किया गया। लेजर लाईट के रंग बिरंगी रोशनी से भूतेश्वरनाथ के शिवलिंग पर कई कलाकृतियां बनाई गई। रंग बिरंगी किरणों ने शिव महिमा की छटा बिखेरी। साथ ही शानदार आतिशबाजी भी की गई। लेजर लाइट शो एवं डीजे साउंड शो देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचें। भक्तिमय डीजे साउंड शो में शिवभक्त मंत्रमुग्ध होकर झुमे। लेजर लाइट शो देर रात्रि तक मंदिर प्रागंण में चलता रहा। जिससे दूर दूर तक शिव जी को जल चढाने के लिए पैदल आने वाले श्रद्धालुगण अपनी थकान को भुलकर भक्तिमय माहौल में डुबे रहे। उन्हें यहां आकर दिव्य अनुभूति हुई। समिति द्वारा श्रद्धालुओं के सेवा और भक्तिमय मनोरंजन का विशेष ख्याल रखा गया। मंदिर परिसर में आये भक्तजनों को समिति की ओर से आयोजित भोग भण्डारा में प्रसाद एवं भोजन का भी वितरण किया गया। समिति द्वारा किये गये व्यवस्थित एवं समुचित व्यवस्था के लिए श्रद्धालुओं ने समिति के सदस्यों एवं आयोजकगणों का आभार भी जताया। आयोजित लेजर शो में शिव महिमा पर आधारित विभिन्न कलाकृतियों को देखकर दर्शकगण दंतो तले उंगली दबाने पर मजबूर हो गये।  लेजर शो में शिव महिमा के अलावा देवी दर्शन, देशभक्ति, श्रीराम भक्ति, श्री हनुमान के आदर्शो एवं गुणगानों को प्रदर्शित किया। इस भव्य एवं आकर्षक आयोजन में श्री भूतेश्वर युवा भण्डारा समिति के सदस्यों ने बड़ी ही आत्मीयता एवं भव्यता के साथ आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version