फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस की सरकार आई है तब से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है कानून का डर किसी भी अपराधियों में जरा भी नहीं दिख रहा है यही वजह है कि विगत दिनों रक्षाबंधन के पवित्र अवसर पर रायपुर से लगे गांव में दो सगी बहनों के साथ दरिंदगी की विभत्स घटना घटी है। उक्त बातें भाजपा फिंगेश्वर मंडल के पूर्व अध्यक्ष पूनम यादव ने कहते हुए छ.ग. की कांग्रेस की सरकार पर आरोप लगाते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में पूरा सिस्टम ही अपराधियों का हौसला बढ़ा रहा है। सड़कों पर बाइक से स्टंट कर भय का वातावरण बनाने वाले सरेआम चाकू लहराने वाले और सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करने वालों पर ढंग से कार्यवाही की जाती तो इस तरह की घटना नहीं घटती और अपराधी ऐसी अपराध करने से पहले सौ बार सोचते। ऐसी घटनाओं प्रशासनिक व्यवस्था के साथ साथ समाज के समक्ष भी गंभीर प्रश्न खड़ा कर रही है। श्री यादव ने छत्तीसगढ़ शासन पर शराबबंदी करने का वादा कर लोगों को ठगने का आरोप लगाया है। गंगाजल की सौगंध खाकर वादा तोड़ने वाली कांग्रेस पार्टी को चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष पूनम यादव ने भारी आत्मविश्वास से कहा कि छत्तीसगढ़ के कानून व्यवस्था खराब होने के लिए भूपेश बघेल सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। इसका खमियाजा कांग्रेस को भुगतना ही पड़ेगा।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
