बहनों ने बाँधी अपने विधायक भाई के हांथों मे राखी

कोंडागांव (गंगा प्रकाश)- कोंडागांव विधायक एवं केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन मोहन मरकाम ने राखी से ठीक एक दिन पूर्व रक्षाबंधन मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमे कोंडागांव शहर के महिला स्व सहायता समूहों की महिलाओं को आमंत्रित किया जिसमे शहर की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने विधायक भाई को राखी बांध शहर की खुशहाली व विकास मांगी महिलाओं ने गाना भी गाया मंत्री ने पुराने अंदाज मे सवाल भी किया सभी को इनाम देने के साथ राखी की बधाइयां प्रेषित की। महिलाओं ने राखी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के लिए मोहन मरकाम का धन्यवाद ज्ञापित किया कहा बस हमारी बातों को हमेशा सुनते रहें हमारी मांगों को पूरा करते रहें शहर के विकास मे कोई कसर नहीं छोड़ा है आगे भी विकास की गति यूँ ही बनी रहे श्री मरकाम ने कहा मेरे घर का दरवाजा अदैव आप क्षेत्रवासियों के लिए खुला है ज़ब भी चाहें आएं आकर मिल सकते हैँ बात कर सकते हैँ अपनी मांग समस्या रख सकते हैँ मेरी प्रयास रहती है मै हर समस्याओं को सुन कर मांगों को पूरा करने कर सकूं।बहनों ने राखी बाँधी तो मरकाम ने भी उपहार स्वरूप साड़ी व मिठाई भेंट किया।कार्यक्रम मे शहर की महिलाओं के साथ कोंडागांव जिला जिला पंचायत उपाध्यक्ष भगवती पटेल कोंडागांव नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा यादव महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव तबस्सुम बानो ननकी वैष्णव गुणमती नायक अभिलाषा पोयाम प्रतीक्षा सुरजाल पुनम पोयाम सरिता देवांगन ललिता नेताम आरती नेताम अनीता पोयाम सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version