अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)। समीपस्थ खोखरा स्थित माँ मनका दाई मंदिर के दान पेटी एवं आभूषण  चोरी करके लम्बे समय से फरार आरोपी को थाना जांजगीर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा जा चुका है। 

                                 पुलिस मीडिया समूह से इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी हनुमान राठौर निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि विगत माह पंद्रह – सोलह मार्च 2024 के दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोर के द्वारा मां मनका दाई मंदिर के परिसर से दान पेटी के अंदर रखा नगदी रकम लगभग एक लाख रूपया एवं चांदी का लोटा एवं डालडा के करधन को चोरी कर ले गये हैं। रिपोर्ट पर थाना जांजगीर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध कमांक 239/2024 धारा 457, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया था। मंदिर की हुई दान पेटी चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये विवेक शुक्ला (आईपीएस) पुलिस अधीक्षक जांजगीर -चाम्पा के निर्देशन एवं राजेन्द्र कुमार जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर चाम्पा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी हेतु सायबर टीम/थाना जांजगीर स्तर से टीम गठित किया गया था जिसके द्वारा लगातार अज्ञात आरोपियों एवं चोरी गयें मशरूका की पतासाजी की जा रही थी। पूर्व में विवेचना दौरान तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों को बरगढ़ (उड़ीसा) में होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। प्रकरण में चोरी गई माल मशरुका बरामदगी एंव संदेहियों के पतासाजी हेतु बरगढ़ (उड़ीसा) मय गवाहन के रवाना होकर आरोपी मेघु बिसर निवासी बोंदा थाना बरहागुडा जिला बरगढ़ (उड़ीसा) , शिव लाल बेहरा निवासी ग्राम सिगिड्‌डी थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) , मनोरंजन सेठ निवासी ग्राम कनवर थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) और कीर्ति पंचभया निवासी ग्राम तुरा वार्ड क्रमांक 07 घसिया पारा थाना बरगढ़ टाउन जिला बरगढ़ (उड़ीसा) से पृथक पृथक पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन दर्ज किया गया था। आरोपियो के द्वारा उक्त घटना कारित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किये जाने पर घटना में प्रयुक्त दो नग मोटर सायकल , चार नग काले रंग का नाकाब तथा नगदी रकम 50700 रूपये को बरामद कर आरोपियों को विधिवित गिरफ्तार कर 29 मार्च 2024 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है। प्रकरण के आरोपी अंगद मीर्घा निवासी खमेसरा थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा) जो घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। जिसको मुखबिर सूचना पर से पकड़ा गया , जिसको हिरासत में लेकर चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर अपने साथियों के साथ मिलकर घटना घटित करना स्वीकार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी के हिस्से का बंटवारा रकम नगदी 2000 रूपये को बरामद किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से जांजगीर पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल पर भेज दिया गया और प्रकरण में विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर , सउनि राम प्रसाद बघेल , प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी , राजकुमार चन्द्रा , आरक्षक दिलीप सिंह , ईश्वरी राठौर का सराहनीय योगदन रहा।

गिरफ्तार आरोपी –

अंगद मीर्घा पिता कार्तिक मीर्घा उम्र 30 वर्ष निवासी खमेसरा थाना बरपाली जिला बरगढ़ (उड़ीसा)।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version