पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  दिनेश गांधी ने ग्रामीणों का जाना हालचाल, मेडिकल टीम को दिए आवश्यक निर्देश।

डोंगरगांव (गंगा प्रकाश)। बीते दिनों ग्राम मचानपार, डोंगरगांव में डायरिया से पीड़ित मरीज मिलने की शिकायत मिलने पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  दिनेश गांधी ने ग्राम मचानपार जाकर ग्रामीण का हालचाल जाना व उनकी समस्याएं सुनी व मेडिकल सुविधाओ का जायजा लिया तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे ग्रामीण जानो को जल्द से जल्द बेहतर मेडिकल सुविधा प्रदान की जा सके। वर्तमान में यहां डायरिया के 120 मरीजों को पुष्टि हो चुकी है, जिसमे से गंभीर रूप से पीड़ित 16 मरीजों को राजनांदगांव जिला अस्पताल में मेडिकल टीम द्वारा रेफर किया जा चुका है ,जिसमे से 3 मरीज पूरी तरफ से स्वस्थ होकर जिला अस्पताल से घर वापस आ चुके है तथा इसके अलावा बाकी मरीजों को घर में रखकर ही इलाज की सुविधा दी रहा रही है  । स्वास्थ्य विभाग द्वारा गांव में ही ग्राम पंचायत मचानपार में मेडिकल कैंप लगाकर ग्राम के मरीजों का टेस्ट तथा इलाज करके उन्हे आवश्यक दवाई व स्वास्थ्य सुविधा दी जा रही है।तथा मेडिकल टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुवे है ।श्री गांधी  ने ग्रामीण जनों से मुलाकात करते हुवे उनका हालचाल जाना । और मेडिकल टीम को ग्रामीण जनों के इलाज के बेहतर सुविधा के लिए आवश्यक निर्देश दिए। ग्रामीणजनों के मांग पर श्री गांधी ने ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी से फोन में बात करते हुवे पंचायत में ही 2 बेड की व्यवस्था करने के आवश्यक निर्देश दिए। श्री गांधी  ने ग्रामीण जनों को बताया की गंदे पानी का सेवन न करे और पानी को उबालकर पिए जिससे डायरिया फैलने को रोका जा सके उन्होंने सभी को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दिए। मेडिकल टीम कैंप लगाकर लगातार ग्रामीण जनों के स्वास्थ्य पर नजर रखी हुवी है। इस निरक्षण के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  दिनेश गांधी जी, जनपद सदस्य  जागेश्वर राजू यादव, सरपंच चिंताराम साहू,  डोमेश पटेल , पुनाराम साहू, गोपाल पटेल, उमेदी राम तथा अन्य ग्रामीणजन व स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version